एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, कई राज्यों में क्लीन स्वीप का अनुमान, जानें सभी राज्यों के आंकड़े...

Global Bharat 01 Jun 2024 09:53: PM 3 Mins
एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, कई राज्यों में क्लीन स्वीप का अनुमान, जानें सभी राज्यों के आंकड़े...

शनिवार को 7वीं फेज की वोटिंग के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है. शाम छह बजे तक मतदान हुआ. उसके बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे से एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए, जिसमें NDA को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. वहीं नतीजों से पहले शनिवार शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए गए.

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, केरल में एनडीए को 2-3 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को 17-18 सीट और एलडीएफ को 0-1 सीट मिलती दिख रही है. इसी तरह कर्नाटक में एनडीए को 23-25 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है. जबकि इंडिया गठबंधन को 3-5 सीटें मिलती दिख रही हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन को 33-37 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एनडीए को 2-4 और अन्नाद्रमुक को 0-2 सीट मिल सकती है.

राज्यवार आंकड़ों की बात करें तो राजस्थान में एनडीए को 16-19 और इंडिया को 5-7 सीटें, गोवा में एनडीए को 2 में से 1 सीट, गुजरात में एनडीए को 25-26 सीट, दिल्ली में एनडीए को 7 सीट, हरियाणा में एनडीए को 6-8 सीट, मध्य प्रदेश में एनडीए को 28-29 सीट, छत्तीसगढ़ में एनडीए को 10-11 सीट और 'इंडिया' गठबंधन को 0-1 सीट, झारखंड में एनडीए को 8-10 सीट, बिहार में 'इंडिया' को 7-10 सीट और एनडीए को 29-33 सीट, केरल में इंडिया ब्लॉक को 13-14 सीट और एनडीए को 2-3 सीट, कर्नाटक में एनडीए को 20-22 सीट और इंडिया को 03-05 सीट, तमिलनाडु में इंडिया को 33-37 सीट और एनडीए को 2-4 सीट, पंजाब में इंडिया ब्लॉक को 7-9 सीट और एनडीए को 2-4 सीट है.

वहीं पूर्वोत्तर राज्यों की बात करें तो, एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, असम में भाजपा-एनडीए को 9-11 और इंडिया गठबंध को 2-4 सीट मिल सकती है. वहीं, अन्य के खाते में एक सीटें जा सकती हैं. इसी तरह पूर्वोत्तर राज्यों की 11 सीटों में से बीजेपी को चार, कांग्रेस को तीन, एनपीपी को एक, एनपीएफ को एक, वीपीपी को एक सीट और अन्य को एक सीट मिलने का अनुमान है.

रिपब्लिक-Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में एनडीए को 69-74 सीटें और इंडिया गठबंधन को 6-11 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, P-MARQ एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एनडीए को 69 सीटें और 'इंडिया' को 11 सीट मिलती दिख रही हैं. रिपब्लिक-Matrize एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, बंगाल में भाजपा इस बार टीएमसी से आगे निकल सकती है. भाजपा को 21-25 सीटें और टीएमसी को 16-20 मिलती दिख रही हैं. जबकि इंडिया गठबंधन को 0-1 सीट मिल सकती है. वहीं, रिपब्लिक-PMARQ के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक बंगाल में बीजेपी को 22 और टीएमसी को 20 सीट मिल सकती है.

वहीं रिपब्लिक-Matrize के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, पंजाब में AAP को 3-6 सीटें, भाजपा को 0-2 सीटें, कांग्रेस को 0-3 सीटें, शिअद को 1-4 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती हैं. रिपब्लिक-PMARQ के एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, भाजपा को 2, इंडिया गठबंधन को 10 और अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है.

जबकि इंडिया न्यूज- डी-डायनामिक्स एग्जिट पोल का अनुमान है कि एनडीए- 371, इंडिया- 125 और अन्य- 47 सीटें मिल सकती है. वहीं जन की बात एग्जिट पोल का अनुमान है कि एनडीए- 362- 392, इंडिया- 141-161 और अन्य को 10-20 सीटें मिल सकती है. रिपब्लिक टीवी - Matrize एग्जिट पोल का अनुमान है कि एनडीए- 353-368, इंडिया- 118-133 और अन्य को 43-48 सीटें मिल सकती है.

रिपब्लिक टीवी - PMARQ एग्जिट पोल का अनुमान है कि एनडीए- 359, इंडिया- 154 और अन्य को 30 सीटें मिल सकती है. वहीं न्यूज नेशन एग्जिट पोल ने अनुमान लगाया है कि एनडीए- 342-378, इंडिया- 153-169 और अन्य को 21-23 मिल सकती है.

एबीसी- सीवोटर की ओर से जारी एक्जिट पोल में इंडिया गठबंधन- 70-91, भाजपा-एनडीए- 68-82 और अन्य को 01-07 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है. रिपब्लिक-Matrize के एग्जिट पोल के मुताबिक, महाराष्ट्र में भाजपा-एनडीए को 30-36 और इंडिया गठबंधन को 13-19 मिल सकती हैं. वहीं कर्नाटक में एनडीए को 21 और इंडिया को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं. दिल्ली में भाजपा को 5-7 और 'इंडिया' को 0-2 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है.

Recent News