यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्य मित्तल ने एनईईटी परीक्षा स्थगित होने पर एएनआई से बात करते हुए कहा कि यह एनईईटी-यूजी के बाद एक और घोटाला है. उन्होंने आगे कहा कि भारत की मेडिकल शिक्षा प्रणाली नष्ट हो गई है और NEET-UG मामले की सीबीआई जांच एक सराहनीय कदम है. उन्होंने कहा, ''नीट-यूजी के बाद यह एक और घोटाला है.
अभ्यर्थियों ने राज्यों में यात्रा की है और निर्धारित समय से 10 घंटे पहले परीक्षा रद्द करना डॉक्टरों की भावनाओं के साथ खेलने से कम नहीं है. एनईईटी पीजी और एनईईटी यूजी दोनों के संचालन अधिकारियों की जांच की जानी चाहिए. भारत की चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था नष्ट हो गई है. एनईईटी-यूजी मामले की सीबीआई जांच एक सराहनीय कदम है.
बता दें कि नीट यूजी परीक्षा को लेकर चल रहे हंगामें के बीच NEET-PG परीक्षा भी स्थगित कर दिया गया है. यह परीक्षा आज (23) जून को होने वाली थी. वहीं 22 जून को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि NEET-PG परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है.
इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 'हाल के दिनों में कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की पवित्रता भंग होने के आरोपों के मद्देनजर ये कदम उठाया गया है. हेल्थ मिनिस्ट्री ने फैसला लिया है कि नीट NEET-PG परीक्षा की प्रक्रिया की पूरी तरह से जांच की जाएगी, उसके बाद एग्जाम लिया जाएगा.
बता दें कि ये परीक्षा मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए National Board of Examination (एनबीई) द्वारा आयोजित की जाती है. इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही NEET-PG परीक्षा को लेकर डेट घोषित की जाएगी. ज्ञात रहे कि इससे पहले भी NEET-PG परीक्षा की तारीख बदली जा चुकी है.