न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 36 साल बाद भारत को उसके घर में टेस्ट में हराया

Global Bharat 20 Oct 2024 02:36: PM 1 Mins
न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 36 साल बाद भारत को उसके घर में टेस्ट में हराया

टॉम लैथम (Tom Latham) की अगुआई में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) ने इतिहास रच दिया है और 36 साल में भारत को उसके घर में टेस्ट मैच में हराने वाली पहली कीवी टीम बन गई है. दरअसल, न्यूजीलैंड (New Zealand) ने रविवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हरा दिया. 107 रनों के कम स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने टेस्ट मैच के अंतिम दिन पहले सत्र में ही जीत हासिल कर ली.

बता दें कि पांचवें दिन बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ था और रचिन रवींद्र सहित अन्य बल्लेबाजों ने पहले सत्र में ही 28 ओवर के अंदर खेल समाप्त कर दिया. न्यूजीलैंड यह मुकाम उस वक्त हासिल किया जब उसके स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) चोट के कारण बाहर बैठे थे. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कीवी ओपनर टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे (Devon Conway) को आउट करके मैच को अपने नाम करने की पूरी कोशिश की, लेकिन यह भारतीय टीम के लिए काफी नहीं था.

विलयंग-रचिन ने की 72 रनों की नाबाद साझेदारी

रचिन रवींद्र और विल यंग ने तेज बल्लेबाजी करते हुए लगातार बाउंड्री लगाने में सफल रहे, जिससे कीवी टीम ने शानदार जीत दर्ज की. विल यंग और रचिन रवींद्र 45 और 39 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 72 रनों की नाबाद साझेदारी की. यह न्यूजीलैंड के पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान के रूप में टॉम लैथम का पहला मैच भी था. इस मैच से पहले ही टिम साउथी (Tim Southee) ने लैथम को कमान सौंपी थी.

भारत में आखिरी बार 1988 में जीता था टेस्ट मैच 

बता दें कि न्यूजीलैंड ने आखिरी बार भारत में टेस्ट मैच 1988 में जॉन राइट के नेतृत्व में जीता था. उस समय कीवी टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत को 136 रनों से हराया था. न्यूजीलैंड ने अब तक भारत में तीन टेस्ट जीते हैं. भारत में टेस्ट में उनकी पहली जीत 1969 में हुई थी. उसके बाद, न्यूजीलैंड ने सिर्फ़ दो बार जीत हासिल की है - 1988 और 2024. भारत और न्यूजीलैंड अब 24 अक्टूबर से पुणे में दूसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगे.

ind vs nz live ind vs nz live match ind vs nz live score

Description of the author

Recent News