नई दिल्ली: सुधीर चौधरी को चाहने वाले उनके फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है. क्योंकि अब मीडिया जगत के दिग्गज पत्रकार सुधीर चौधरी जल्दी ही दूरदर्शन पर दिखाई देने वाले हैं. सुधीर चौधरी के स्पेशल शो के प्रोमो शूट हो चुके हैं. जल्द ही प्रोमो को लॉन्च कर दिया जाएगा. जिसके बाद बहुत ही जल्दी उनका शो भी ऑन एयर होने की संभावना है. अपने प्रोमो की जानकारी खुद सुधीर चौधरी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके दी है.
फोटो के साथ लगा है दूरदर्शन का लोगो
दरअसल सुधीर चौधरी ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें वो अपने चिर-परिचित अंदाज में खड़े दिखाई दे रहे हैं. साथ ही फोटो के एक कोने पर दूरदर्शन का लोगो लगा हुआ भी दिखाई दे रहा है. इस फोटो को देखने के बाद ही इस बात का अंदाजा लगाया जाने लगा था कि ये दूरदर्शन पर सुधीर चौधरी के आगामी शो के प्रोमो की तस्वीरें हैं. और खुद सुधीर चौधरी ने इस बात की पुटि की है. उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा है कि- अंतिम उल्टी गिनती, यह मेरे जीवन से सबसे ज्यादा गर्वपूर्ण क्षणों में से एक है, जो प्रोमो के दौरान की नई तस्वीर कैद हुई है. मैं अपने नए शो को लेकर काम कर रहा हूं. यह सिर्फ मेरे करियर का एक पड़ाव नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि मेरे लिए देश को पत्रकार के रूप में कुछ लौटाने का यह एक तरीका है, जिस देश ने मुझे सब कुछ दिया है, सेवा का एक क्षण है. उद्देश्य का एक क्षण है, गर्व का एक क्षण है.
हाल ही में छोड़ा था आज तक
बता दें कि हाल ही में सुधीर चौधरी ने आज तक से इस्तीफा दिया था. जहां वो ब्लैक एंड व्हाइट शो करते थे. सुधीर चौधरी के इस शो को देश के हर तबके के लोग काफी ज्यादा पसंद करते थे. इसी लिए सुधीर चौधरी के इस पोस्ट को उनके प्रशंसकों को लिए एक बड़ी खुशखबरी के तौर पर देखा जा रहा है.