धमकी के बाद ओछी हरकत, पाकिस्तान में भारतीय राजदूतों को अखबार, पानी और गैस सप्लाई रोकी!

Amanat Ansari 11 Aug 2025 07:05: PM 1 Mins
धमकी के बाद ओछी हरकत, पाकिस्तान में भारतीय राजदूतों को अखबार, पानी और गैस सप्लाई रोकी!

नई दिल्ली: मीडिया रिपोर्टों से जानकारी मिली है कि पाकिस्तान में भारतीय राजदूतों को परेशान किया जा रहा है. दावा किया गया है भारतीय राजदूतों के लिए अखबार, गैस और पानी की सप्लाई रोकी जा रही है. हालांकि इसे लेकर अभी तक पाकिस्तानी सरकार की तरफ से कुछ नहीं गया है. लेकिन सूत्र दावा करते हैं कि यह ओछी हरकत आईएसआई के कहने पर की गई है. सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी जासूसी विभाग की सह पर भारतीय राजनयिकों को अनैतिक रूप से परेशान किया जा रहा है.

रिपोर्ट से पता चलता है कि एसएनजीपीएल की ओर से भारतीय दूतावास में पाइपलाइन लगाई गई है, लेकिन जानबूझ कर उसमें पानी सप्लाई नहीं की जा रही है. साथ ही गैस सप्लाई करने वाली कंपनी को भी इंधन देने से मना किया गया है. सूत्रों ने दावा किया है कि पाकिस्तान के इस हरकत से भारतीय राजनयिकों को काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि बिन फिल्टर किए नलके का पानी पीना सुरक्षित नहीं है. साथ ही सभी न्यूज पेपर को भी दूतावास को अखबार देने से मना कर दिया गया है, ताकि राजनियक लॉकल खबरों से अवगत न हो पाए.

बता दें कि ऑपेरशन सिंदूर में हार मिलने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. कभी पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर अमेरिका में जाकर भारत को धमकी देता है, तो कभी उनके हमवतन भारत पर अनुचित आरोप लगाता है. ऐसे में पाकिस्तान की यह नया हरकत उसकी कुंठा को दर्शाता है. इसी कुठा में वह भारतीय राजनयिकों को परेशान कर रहा है और यह सब तब हो रहा है, जब असीम मुनीर अमेरिका में है.

India Pakistan India Pakistan Relations India Pakistan News

Recent News