NIT Silchar: असम के सिलचर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) ने अपने हॉस्टल बोर्डर्स, मेस वर्कर्स और संस्थान से जुड़े सभी व्यक्तियों को हॉस्टल या संस्थान परिसर के खुले या आम क्षेत्रों में धार्मिक गतिविधियां करने से रोक दिया है.
यह आदेश छात्र कल्याण डीन (Dean, Students' Welfare) द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया और तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस आदेश को जारी करने का कोई खास कारण क्या था.
आदेश में कहा गया है कि यह निर्देश दिया जाता है कि कोई भी हॉस्टल बोर्डर, मेस वर्कर या हॉस्टल में रहने वाला/जुड़ा कोई अन्य व्यक्ति हॉस्टल या संस्थान परिसर के खुले स्थानों या आम क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की प्रार्थना, धार्मिक सभा या संबंधित गतिविधि का आयोजन या भागीदारी नहीं करेगा.
आदेश में आगे कहा गया है कि इस निर्देश का कोई भी उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा और इससे उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है. यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से जारी किया गया है और तुरंत प्रभाव से लागू होता है.