गुरुग्राम: सेक्स बढ़ाने वाली दवाएं लेने के बाद फियांसे से मिलने गया 29 वर्षीय युवक, ओवरडोज से मौत हो गई

Amanat Ansari 25 Apr 2026 01:28: PM 1 Mins
गुरुग्राम: सेक्स बढ़ाने वाली दवाएं लेने के बाद फियांसे से मिलने गया 29 वर्षीय युवक, ओवरडोज से मौत हो गई

Death due to Sex Enhancement Drug Overdose: गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 29 वर्षीय एक युवक सेक्स-बढ़ाने वाली दवा के ओवरडोज से मौत हो गई. मृतक की पहचान रोहित लाल के रूप में हुई है. वह नागपुर के रहने वाले थे और नई दिल्ली स्थित क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया में काम करते थे. गुरुग्राम के सेक्टर-53 इलाके में वे किराए के PG फ्लैट में रहते थे.

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई जब रोहित के सहकर्मी ने पुलिस को सूचित किया. सहकर्मी ने बताया कि वे दोनों रोज साथ ऑफिस जाते थे, लेकिन उस दिन रोहित ने फोन नहीं उठाया और दरवाजा भी नहीं खोला. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो रोहित लाल को बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा पाया.

कमरे से कुछ दवाइयों और हेल्थ सप्लीमेंट्स के खाली रैपर बरामद किए गए. एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि रोहित ने अपनी मंगेतर (Fiancée) को अपने पास बुलाया था, लेकिन वह उसके आने से पहले ही मर गया. पुलिस को संदेह है कि उसने सेक्स बढ़ाने वाली दवा ली थी और संभवतः ओवरडोज के कारण दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. बरामद दवाइयों और विसरा (Viscera) को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) भेज दिया गया है ताकि जांच की जा सके. सेक्टर-53 के SHO सतेंद्र रावल ने कहा कि मौत का सही कारण केवल विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं.

Sex-Enhancement Drug Sex-Enhancement Drug Death Sex-Enhancement Drug Overdose

Recent News