2 साल बाद पोलिंग बूथ पर मिली बेवफा पत्नी, पति ने 5 घंटे तक बिछाया जाल!

Amanat Ansari 24 Apr 2026 10:48: PM 1 Mins
2 साल बाद पोलिंग बूथ पर मिली बेवफा पत्नी, पति ने 5 घंटे तक बिछाया जाल!

Bewafa Wife: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी इलाके में मतदान के दिन एक अनोखी घरेलू घटना ने सबको हैरान कर दिया. फांसीदेवा के ताराबाड़ी इलाके में एक प्राइमरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ नंबर 25/238 पर गुरुवार को यह मामला सामने आया. एक शख्स सुबह से ही बूथ के बाहर चुपचाप खड़ा रहा. वह घंटों तक वहीं डटा रहा, किसी से कोई बात नहीं की. धूप-उमस सहते हुए इंतजार करता रहा. उसका मकसद था अपनी पत्नी को पकड़ना, जो दो साल पहले किसी दूसरे शख्स के साथ घर छोड़कर चली गई थी.

दोपहर करीब 2 बजे जब वह महिला वोट डालने पहुंची, तो उस शख्स ने तुरंत उस पर हमला बोल दिया. उसने महिला का वोटर कार्ड छीनने की कोशिश की, उसके बाल खींचे और पीछे से पकड़ लिया. दोनों के बीच जोरदार हाथापाई शुरू हो गई. मौके पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप किया.

उन्होंने महिला को छुड़ाया और उस शख्स को काबू में कर लिया. महिला के वोटर कार्ड और EPIC कार्ड को लेकर शख्स ने काफी हंगामा किया और लगातार चिल्लाता-गालियां देता रहा. बाद में पता चला कि शख्स को शक था कि पत्नी वोटर लिस्ट में नाम हटने के डर से वोट डालने जरूर आएगी, इसलिए वह घंटों से जाल बिछाए हुए था. काबू में आने के बाद भी उसने जिद की कि जब तक महिला के वोटर कार्ड से उसका नाम नहीं हटाया जाता, उसे वोट नहीं डालने दिया जाए.

सुरक्षा बलों ने उसकी बात नहीं मानी. करीब 20 मिनट बाद महिला ने सुरक्षित रूप से अपना वोट डाल लिया और जवानों की मदद से वहां से निकल गई. वहीं, शख्स गुस्से में गालियां बकता हुआ मौके से चला गया. चुनाव अधिकारियों ने बताया कि उनकी लंबी ड्यूटी के दौरान ऐसी घटना उन्होंने पहली बार देखी. इस अनोखे मामले ने पूरे बूथ पर सनसनी फैला दी.

Unfaithful Wife Husband-Wife Dispute Wife at Polling Booth Husband Assaulted

Recent News