ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (Odisha Staff Selection Commission) 14 अक्टूबर, 2024 को OSSC सीजीएल (OSSC CGL) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा. संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा (CGLRE) 2024 की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे. सीजीएलआरई के लिए प्रारंभिक परीक्षा 20 अक्टूबर, 2024 को निर्धारित की गई है. परीक्षा राज्य भर के सभी 30 जिलों में आयोजित की जाएगी.
प्रश्न पत्र में 150 प्रश्न होंगे और कुल 150 अंक होंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 का नकारात्मक अंक होगा. परीक्षा की अवधि 150 मिनट है. OSSC सीजीएल के लिए पंजीकरण 5 अप्रैल को शुरू हुआ और 2 मई, 2024 को समाप्त हुआ. संगठन में 586 पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है. OSSC सीजीएल प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं....
जो भी छात्र OSSC सीजीएल प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
प्रथम चरण: OSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
द्वितीय चरण: होमपेज पर, OSSC CGL प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें.
तृतिय चरण 3: एक नया पेज खुलेगा, अपनी लॉगिन जानकारी दर्ज करें.
चतुर्थ चरण 4: सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा.
पंचम चरण 5: एडमिट कार्ड की जाँच करें और पेज डाउनलोड करें.