बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में हत्या का एक ऐसा मामला आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. आरोपी कोई ओर नहीं बल्कि मृतक महिला का पति ही है, जो पीएसी जवान है. जानकारी मिली है कि हत्या को छुपाने की आरोपी ने पूरी कोशिश भी की लेकिन वह पुलिस की नजरों से बच ना सका. पुलिस ने 24 घटों के भीतर ही पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और मामले का खुलासा कर दिया.
जानकारी मिली है कि आरोपी पति तीन बेटियों के जन्म लेने के बाद पत्नी से नाराज चल रहा था. इसी बीच वह एक अन्य महिला के करीब आ गया. स्थानीय लोगों ने जानकारी दी है कि लगातार तीन बेटी के जन्म लेने के बाद सिपाही रवि कुमार तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़कर पत्नी की झांड़-फूंक करवाने लगा, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली.
इसी बीच एक दिन उन्होंने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बना लिया. और प्लॉट दिखाने के लिए शहर से दूर ले गया, जहां दो आरोपी पहले से मौजूद थे. आरोपी पति ने दोनों को पत्नी को मारने के लिए तीन लाख रुपए की शुपारी दी थी. इसी बीच जब वह घटना स्थल पर पहुंचा तो दोनों आरोपियों ने महिला को पकड़ लिया. फिर उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में जहरीली सुई लगा दी, जिसके कुछ देर महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई.
फिर आरोपी पति ने हत्या को छुपाने के लिए दोस्त को फोन किया और फर्जी लूट का बहाना बनाया और खुद के घायल होने की भी बात कही. लेकिन महिला के पिता को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ. फिर उन्होंने पुलिस से जांच करने की मांग की. शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच टीम बनाई गई और मामले के तह तक पहुंचा गया.
दावा किया गया है कि महिला की हत्या के बाद उसके पति ने खुद को चोट भी पहुंचाई और नकली लूट का नाटक किया. वहीं अन्य दोनों आरोपी ने महिला के गहने उठा लिए, ताकि लोगों को लगे कि सही में उसके साथ लूट की घटना घटित हुई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतका गहने, हत्या में प्रयुक्त इंजेक्शन और आरोपियों की बाइक जब्त कर ली है.
पूरी घटना 22 फरवरी 2025 बताई गई है. आरोपी पति की पहचान रवि कुमार और दो अन्य की पहचान शानू और जतिन के रूप में हुई है. शानू और जतिन डॉक्टरी से जुड़ा हुआ है. दोनों ने मिलकर ही इंजेक्शन देकर हत्या करने की योजना बनाई थी. वहीं पुलिस के द्वारा खुलासा करने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस अधिकारियों मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की बात कही है, ताकि हत्यारों को जल्द सजा मिल सके.