PAK Spy: दिल्ली दहलाने का था प्लान, दो नए जासूस अंसारूल मियां अंसारी और अखलाक आजम गिरफ्तार

Rahul Jadaun 22 May 2025 01:24: PM 1 Mins
PAK Spy: दिल्ली दहलाने का था प्लान, दो नए जासूस अंसारूल मियां अंसारी और अखलाक आजम गिरफ्तार

PAK Spy: 3 महीने के सीक्रेट ऑपरेशन के बाद दिल्ली पुलिस ने दो पाकिस्तानी जासूसों को गिरफ्तार किया है, जिनका खुलासा अब हुआ है. एक का नाम अंसारूल मियां अंसारी और दूसरे का अखलाक आजम है. अखलाक आजम रांची का रहने वाला है, जबकि अंसारूल नेपाली मूल का है और पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर लौटा है. वो कतर में टैक्सी चलाता था, वहीं ISI के एजेंट से मिला, रावलपिंडी में जाकर ट्रेनिंग ली और फिर  जनवरी महीने में नेपाल के रास्ते भारत आया,  कुछ महीने में दिल्ली में ये लोग कुछ बड़ा करने की प्लानिंग में थे, पर उससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पाकिस्तानी उच्चायुक्त कर्मचारी दानिश से भी इसके संपर्क होने की बात सामने आई है. अंसारूल को जहां 15 फरवरी को सेंट्रल दिल्ली से पकड़ा गया तो वहीं अखलाक को मार्च में गिरफ्तार किया  गया. पर जानकारी अब सामने आई है.

बता दें कि पिछले कुछ समय में लगातार पाकिस्तानी जासूसों को भारत मे पकड़ा जा रहा है, जिसमें पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में जांच एजेंसियों ने कड़ा एक्शन लिया है.

Pak spy arrested operation sindoor delhi police letest news isi

Recent News