सिर्फ तीन घंटे ही टिक सका भारत-पाक सीजफायर, पाकिस्तानी सेना ने फिर शुरू की फायरिंग, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

Rahul Jadaun 10 May 2025 08:58: PM 1 Mins
सिर्फ तीन घंटे ही टिक सका भारत-पाक सीजफायर, पाकिस्तानी सेना ने फिर शुरू की फायरिंग, भारतीय सेना ने भी दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है. पाकिस्तानी सरकार युद्धविराम के लिए गिड़गिड़ाती है, लेकिन वहां की सेना सिर्फ तीन घंटे में ही सीजफायर तोड़ देती है. ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तानी सेना को अपनी सरकार और आवाम की कोई फिक्र ही नहीं है.

जम्मू-कश्मीर में कई जगह फायरिंग

सीजफायर के उल्लंघन की खबर जम्मू-कश्मीर से सामने आई है. जहां इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से लगातार गोलियां चलाई जा रही हैं. जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम ही युद्धविराम लागू हुआ था. जिसमें शाम 5 बजे के बाद से दोनों देशों ने अपने सैन्य एक्शन रोकने की बात कही थी. लेकिन 8 बजे के बाद से ही पाकिस्तान की तरफ से फिर गोलीबारी शुरू कर दी गई है. ये हमला सांबा, राजौरी और अखनूर समेत कई जगह पर किया जा रहा है.

शाम को ही हुआ था युद्धविराम

भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार की शाम को ही सीजफायर हुआ था. जब पाकिस्तान अमेरिका समेत सभी देशों से गुहार लगा रहा था कि वो भारत को समझाएं और युद्ध रुकवाएं. जिस मांग को मानते हुए भारत सरकार की तरफ से भी आश्वासन दिया गया था कि अब हमला नहीं किया जाएगा. लेकिन पाकिस्तान अपनी ही बात पर 3 घंटे ही टिक पाया है.

pakistan break ceasefire pak army firing again on loc india pak ceasefire break firing on loc

Recent News