मयंक यादव को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कह दी बड़ी बात, कहा - उम्मीद करता हूं, वो पूरी तरह...

Ajay Thakur 07 Oct 2024 04:52: PM 1 Mins
मयंक यादव को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने कह दी बड़ी बात, कहा - उम्मीद करता हूं, वो पूरी तरह...

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच ग्वालियर के मैदान पर खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल की. इस मैच में युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की. मयंक यादव ने अपने पहले ही मैच में पूरी दुनिया को प्रभावित किया. मयंक यादव के शानदार डेब्यू के बाद पाकिस्तान से उनको लेकर बड़ा बयान सामने आया है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने मयंक यादव को लेकर एक बड़ी उम्मीद जताई है. 

दरअसल मैच की शुरुआत में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बांग्लादेश की टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 127 रन पर सिमट गई. बांग्लादेश के लिए मेहिदी हसन मीरज ने 35 रन बनाए, जबकि कप्तान नाजमुल हुसैन शान्टो ने 27 रन का योगदान दिया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और 14 रन देकर 3 विकेट लिए. वरुण चक्रवर्ती ने भी 31 रन पर 3 विकेट लिए, जबकि मेयंक यादव ने 21 रन देकर 1 विकेट लिया.

मेयंक यादव की गेंदबाजी ने सभी को प्रभावित किया. उन्होंने 4 ओवर में 138.7 किमी प्रति घंटे की औसत गति से गेंदबाजी की. मयंक यादव ने इस मुकाबले में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक भी गेंद नहीं डाली लेकिन मयंक ने मैच में कुल 24 गेंद डाली जिसमे से 17 गेंद 140 से ऊपर की रही. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने उनके प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि यदि मेयंक पूरी फिटनेस में होते, तो उनकी गति और भी बढ़ सकती थी. 

बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर मयंक यादव को लेकर कहा, "मयंक यादव के लिए यह एक शानदार शुरुआत थी. उन्होंने मेडन से शुरुआत की और 149.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से भी गेंद डाली. वह चोट से उबरकर आए हैं, यही वजह है कि उनकी गति 157 या 158 नहीं रही. ज़रा सोचिए अगर उन्हें हार्दिक पांड्या की जगह नई गेंद दी जाती. उन्होंने डर पैदा कर दिया. अगर आप लोगों ने मैच देखा है, तो बल्लेबाजों ने उन्हें फ्रंट फुट पर नहीं खेला. मुझे उम्मीद है कि वह फिट रहेंगे और ऑस्ट्रेलिया जाएंगे."

दरअसल टीम इंडिया को नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया जाकर 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने उम्मीद जताई कि मयंक यादव पूरी तरह फिट रहते हुए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करें. 

mayank yadav basit ali basit ali on india t20 squad pak media on mayank yadav pakistan reaction on mayank yadav

Recent News