नई दिल्ली: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाक विदेश मंत्री जेडी वेंस की बातचीत का खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक भारतीय पीएम ने कहा है कि अगर पाकिस्तान ने दोबारा भारत पर हमला या घुसपैठ की कोशिश की तो भारत का जो पलटवार होगा उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. भारत ऐसा भीषण पलटवार करेगा कि पाकिस्तान तबाह हो जाएगा. इस दौरान एक बात और साफ हुई है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जो सीजफायर हुआ है वो केवल डीजीएमओ स्तर की बात हुई है, हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है, पाकिस्तान के सात बातचीत अब आतंकियों को वापस सौंपने और पीओके पर ही की जाएगी. इसके अलावा यूएन में भारत नए सबूतों के साथ एक टीम भेजेगा जो बताएगी कि पाकिस्तान किस तरह से आतंकवाद को पोषित कर रहा है.
प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान के सामने आने के बाद पाकिस्तान और चीन समेत आतंक की तरफदारी करने वाले सभी देशों की टेंशन बढ़ गयी है. बता दें कि पहले ही भारत एक ऐलान और भी कर चुका है कि अगर भारत के अंदर आतंकी हमला होता है तो उसे युद्ध ही माना जाएगा. और एक्ट ऑफ वार की तरह से ही युद्ध करके पाकिस्तान को जवाब भी दिया जाएगा. इस दौरान जो भीषण युद्ध होगा उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी.