मुजम्मिल का थूक वाला पिज्जा? वीडियो वायरल होने के बाद बवाल, जांच में जुटी पुलिस

Global Bharat 11 May 2026 09:32: AM 1 Mins
मुजम्मिल का थूक वाला पिज्जा? वीडियो वायरल होने के बाद बवाल, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा : उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित चौड़ा गांव में एक पिज्जा दुकान संचालक पर खाने में थूककर बेचने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर स्थानीय हिंदू संगठनों ने दुकान संचालक मुजम्मिल नाम के युवक के खिलाफ विरोध जताया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, मुजम्मिल सेक्टर-22 चौड़ा गांव में पिज्जा हंट नाम से दुकान चलाता है. हिंदू संगठन के लोगों का आरोप है कि वायरल वीडियो में युवक पिज्जा तैयार करते समय उस पर थूकता नजर आ रहा है. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में लोगों में नाराजगी बढ़ गई और बड़ी संख्या में लोग दुकान के बाहर जमा हो गए.

मौके पर पहुंचे संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल वीडियो की सत्यता और घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है. वीडियो की फॉरेंसिक जांच और अन्य तकनीकी पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वीडियो असली है या एडिटेड. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. लोगों ने प्रशासन से खाद्य दुकानों पर नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल थाना सेक्टर-24 पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी वायरल वीडियो या अफवाह पर भरोसा न करें और शांति बनाए रखें.

Noida Pizza Viral Video Muzammil Thook Pizza Case Pizza Hunt Noida Controversy Noida Sector 24 News Choda Gaon Pizza Row

Description of the author

Recent News