भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेगा, अब पाकिस्तान से पीओके और आतंकवाद पर ही बात होगी- पीएम मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी

Rahul Jadaun 12 May 2025 08:35: PM 3 Mins
भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग नहीं सहेगा, अब पाकिस्तान से पीओके और आतंकवाद पर ही बात होगी- पीएम मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी

नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया, इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को बड़ी फटकार लगाते हुए साफ कर दिया है कि अब बात होगी तो पीओके और आतंकवाद पर ही होगी

क्या बोले पीएम मोदी?

इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र हर नागरिक हर सामाज हर वर्ग हर राजनीतिक दल एक स्वर में आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ, हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओँ को पूरी छूट दे दी और आज हर आतंकी, आतंक  का हर संगठन जान चुका है, कि हमारी बहनों बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है, ऑपरेशन सिंदूर ये सिर्फ नाम नहीं है, ये देश के कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिम्ब है, ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है, 6 मई की देर रात 7 मई की सुबह सारी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है, भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान मे आतंक के ठिकानों पर उनके ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया, आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है, लेकिन जब देश एकजुट होता है, नेशन फर्स्ट की भावना से भरा होता है, राष्ट्र सर्वोपरि होता है तो फौलादी फैसले लिये जाते हैं, परिणाम लाकर दिखाए जाते हैं, जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों ने हमला बोला तो पूरी दुनिया ने भारत की शक्ति को देखा

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि बहावलपुर में हमारी सेना ने आतंकी कैंप नष्ट किये, पाकिस्तान निराशा में बौखलाया हुआ है क्योंकि भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार किया है, पहले पाकिस्तान ने हमारे घरों और मंदिरों पर निशाना साधा. लेकिन भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते ढूंढने लगा. सेना का ये पराक्रम देश की हर बेटी को समर्पित है. भारत ने हमलों में 100 से ज्यादा आतंकी मारे हैं. बौखलाहट में पाकिस्तान ने दुस्साहस किया, भारत पर हमले के लिए ड्रोन और मिसाइल भेजे, लेकिन हमारे डिफेंस सिस्टम के आगे पाक के ड्रोन मिसाइल तिनके की तरह बिखरे, भारतीय सेना ने 3 दिन में ही पाकिस्तान का सिस्टम तबाह किया.10 मई को पाकिस्तान ने हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया.

हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठीकनों पर अपनी जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है, आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वो क्या रवैया अपनाता है, हमारी तीनों सेनाएं, हमारी एयरफोर्स, आर्मी और नेवी, हमारी बीएसएफ भारत के अर्धसैनिक बल लगातार अलर्ट पर हैं, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर ने लड़ाई में एक नई लकीर खींच दी है, एक नया पैमाना यूं तय कर दिया है, पहला भारत पर आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, हम अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे, हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे जहां से आतंकी जड़े निकलती हैं. अब कोई भी पारमाणु ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, न्यूक्लियर ठिकानों की आड मे पनप रहे आकंती ठिकानों पर निर्णायक प्रहार करेंगे. अलग अलग नहीं देखेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का वो घिनौना सच देखा है जब मारे गए आतंकियों को विदाई देने पाकिस्तानी सेना के ब़ड़े अफसर उमड़ पड़े, हम भारत और अपने नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे, साथियों भारत ने युद्ध के मैदान में हमेशा पाकिस्तान को धूल चटाई है. हमने रेगिस्तानों और पहाड़ों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया. इस ऑपरेशन में हमारे मेड इन इंडिया हथियारों की ताकत को भी दुनिया ने देखा.

हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ हम सभी का एकजुट रहना हमारी एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है, निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस. पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद पानी दे रहे हैं वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा. पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने टैरर इंस्फ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना होगा, वरना शांति का कोई और रास्ता नहीं है.

तीन सबसे अहम बातें

भारत का मत स्पष्ट है टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते, टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं चल सकते, पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकते.

अगर पाकिस्तान से बात होगी तो आतंकवाद पर ही होगी, अगर पाक से बात होगी तो पीओके पर ही होगी.

हम चाहते हैं कि मानवता शांति और समृद्धि की तरफ बढ़े, लेकिन इसके लिए भारत का शक्तिशाली होना बहुत जरूरी है, जरूरत पड़ने पर इस शक्ति का इस्तेमाल भी जरूरी है, पिछले कुछ दिनों में भारत ने यही किया है

मैं भारत की सेना और सशस्त्र बलों को सेल्यूट करता हूं

pm modi address the nation terror and trade water and blood Modi ji global bharat tv

Recent News