सऊदी दौरा बीच में रद्द कर भारत वापस लौट रहे पीएम मोदी, आधिकारिक डिनर भी किया कैंसिल

Rahul Jadaun 22 Apr 2025 11:41: PM 1 Mins
सऊदी दौरा बीच में रद्द कर भारत वापस लौट रहे पीएम मोदी, आधिकारिक डिनर भी किया कैंसिल

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए हमले के बीच सऊदी अरब के जेद्दा से बहुत बड़ी खबर सामने आई है, जहां पीएम मोदी ने सऊदी अरब का दौरा बीच में ही रद्द कर दिया है, पीएम मोदी रात में ही सऊदी अरब से वापस भारत लौट रहे हैं. ये फैसला जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की वजह से लिया गया है. पीएम मोदी ने सऊदी अरब में प्रस्तावित सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है.

कैबिनेट सुरक्षा समित की बुलाई बैठक

साथ ही भारत में कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक भी बुलाई गई है. इस बैठक में पाकिस्तान को लेकर भी कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. क्योंकि जिस आतंकी संगठन ने ये कायराना हमला किया है, वो पाकिस्तान की फंडिंग से ही संचालित किया जाता है. जिसकी वजह से इस हमले की गाज पाकिस्तान पर गिरना तय माना जा रहा है. साथ ही पूरे देश में भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठ रही है

सऊदी अरब ने कहा- हम भारत के साथ

भारत में किये गए इस आतंकी हमले की वजह से सऊदी अरब भी पाकिस्तान से काफी नाराज नजर आ रही है. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि सऊदी अरब में जब पीएम मोदी ने इस हमले की चर्चा की तो वहां के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने भारत को हर संभव सहायता देने का वादा भी किया है.   

 

PM Modi PM's Saudi Arabia tour cancelled PM returns to India leaving the tour Pahalgam Jammu and Kashmir

Recent News