विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर PM मोदी की साधना हुई पूरी, लौट रहे दिल्ली

Global Bharat 01 Jun 2024 04:59: PM 2 Mins
विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर PM मोदी की साधना हुई पूरी, लौट रहे दिल्ली

कन्याकुमारी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 45 घंटे की साधना पूरी हो गई है. बता दें कि PM मोदी ने यहां गुरुवार शाम से साधना शुरू की थी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में सूर्योदय के समय सूर्य अर्घ्य देने के बाद शनिवार को तीसरे और अंतिम दिन अपनी ध्यान साधना शुरू की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीएम ने एक लोटे से समुद्र में सूर्य को जल अर्पित किया और माला जपी. उन्होंने भगवा वस्त्र पहने हुए थे. उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की.

ज्ञात रहे कि कि पंजाब के होशियारपुर में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सीधे कन्याकुमारी पहुंचे थे. यहां उन्होंने भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. उसके बाद वह नांव पर सवार होकर तट से करीब 500 मीटर दूर समुद्र में चट्टान पर स्थित विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचे. यहां उन्होंने अपने 45 घंटे का ध्यान शुरू किया था. उनकी ध्यान साधना आज पूरी हो गई है और अब वो वापस दिल्ली लोट रहे हैं.

ध्यान साधना के अंतिम दिन पीएम मोदी ने भगवा वस्त्र पहने हुए थे और उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की. वह अपने हाथों में जाप माला लेकर मंडपम के चारों ओर चक्कर लगाते दिखे. कन्याकुमारी सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्यों के लिए मशहूर है और मेमोरियल तट के पास एक छोटे-से टापू पर स्थित है.

बता दें कि पीएम मोदी की साधना को लेकर विपक्ष के कई नेताओं ने निशाना साधा था. तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी ने कहा था कि कोई भी वहां जा सकता है और ध्यान कर सकता है. क्या कोई ध्यान करते समय कैमरा ले जा सकता है.

वहीं अखिलेश यादव ने कहा था कि सुना है ध्यान लगाने जा रहे हैं. जहां पर विवेकानंदजी ने ध्यान लगाया था सुना है पीएम मोदी वहीं ध्यान लगाने जा रहे हैं, लेकिन ध्यान लगाने की जरूरत तो 5-7साल पहले थी. कांग्रेस नेता दानिश अली ने कहा था कि चुनाव आयोग को कहना चाहिए कि मीडिया इसका लाइव प्रसारण न करें.

वहीं जवाब देते हुए भाजपा ने कहा था कि विपक्ष के लोग न तो भारत को समझते हैं और न ही भारतीयता को समझते हैं. भाजपा के प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोदी भारत राष्ट्र के सांस्कृतिक और पारंपरिक लोकाचार के साथ जीते हैं, जो देश के विभिन्न भागों में स्थित मंदिरों में तथा यहां तक कि बलूचिस्तान जैसे स्थान में भी दिखाई देते हैं. 

Recent News