Qatar Amir India Visit: दिल्ली हवाई अड्डे पर कतर के अमीर अल थानी का स्वागत करने पहुंचे पीएम मोदी

Amanat Ansari 17 Feb 2025 08:40: PM 1 Mins
Qatar Amir India Visit: दिल्ली हवाई अड्डे पर कतर के अमीर अल थानी का स्वागत करने पहुंचे पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी की अगवानी करने के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. बता दें कि कतर के अमीर दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं, जो 18 फरवरी को समाप्त होगा. इस दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान कतर के अमीर विदेश मंत्री एस जयशंकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे.

इस दौरान कतर के अमीर के साथ मंत्रियों और व्यापार जगत के नेताओं सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा. बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल द्विपक्षीय यात्रा के लिए दोहा गए थे. इस दौरान उन्होंने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए और मौत की सजा पाए 8 भारतीय नौसेना के दिग्गजों की रिहाई के लिए अमीर को धन्यवाद दिया था. हालांकि, इनमें से एक व्यक्ति अभी तक भारत नहीं लौटा है.

अपनी यात्रा के दौरान अल-थानी और प्रधानमंत्री मोदी व्यापार, निवेश, ऊर्जा और नई तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं. सरकार ने अपनी घोषणा में कहा कि भारत और कतर के बीच दोस्ती, विश्वास और आपसी सम्मान के गहरे ऐतिहासिक संबंध हैं. 

qatar emir al thani pm modi pm narendra modi qatar emir al than pm modi receives qatar emir

Recent News