वारसॉ: रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी भूमिका निभाई. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बटोवस्की ने दावा किया है कि 2022 के अंत में जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार इस्तेमाल करने की तैयारी में थे, तब PM मोदी ने उन्हें रोका.
पोलिश मंत्री ने कहा कि भारत की तटस्थता और रूस के साथ पुराने संबंध नई दिल्ली को मजबूत स्थिति देते हैं. "पीएम मोदी दुनिया के सम्मानित नेता हैं. पुतिन उनकी बात सुनते हैं." उन्होंने कहा कि जब कोई गैर-विरोधी देश शांति की अपील करता है, तो उसका वजन बहुत ज्यादा होता है.
क्या था संकट?
2022 के अंत में युद्ध चरम पर था. पुतिन न्यूक्लियर अटैक की तैयारी कर रहे थे. PM मोदी की अपील ने उन्हें रोका. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी युद्ध बढ़ाने के खिलाफ थे. मंत्री ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति की तारीफ की. उन्होंने कहा कि PM मोदी और भारत जैसे देश युद्ध रोकने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.
मंत्री ने PM मोदी की पोलैंड यात्रा को याद करते हुए दोनों देशों के मजबूत संबंधों पर जोर दिया. उन्होंने रूसी तेल खरीद को लेकर पहले की कड़वाहट अब सुलझ जाने की भी बात कही. कुछ समय पहले पुतिन ने भी PM मोदी और भारत की स्वतंत्र नीति की तारीफ की थी. यह खुलासा PM मोदी की वैश्विक कूटनीति की ताकत को दोबारा रेखांकित करता है.