ईरान जंग के बीच US-इजरायल में भी ठनी! नेतन्याहू सरकार ने अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमानों की लैंडिंग रोकी

Amanat Ansari 14 Jul 2026 08:37: PM 1 Mins
ईरान जंग के बीच US-इजरायल में भी ठनी! नेतन्याहू सरकार ने अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमानों की लैंडिंग रोकी

तेल अवीव: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग के बीच अब अमेरिका और इजरायल के बीच भी तनाव बढ़ता दिख रहा है. इजरायल ने बेन गुरियन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अमेरिकी मिलिट्री रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट की लैंडिंग रोक दी है. इजरायल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ने आपातकालीन निर्देश जारी कर अतिरिक्त अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमानों को लैंड करने से मना कर दिया है. इस एयरपोर्ट पर पहले से ही 30 अमेरिकी रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट पार्क हैं.

ट्रांसपोर्ट मंत्री मिरी रेगेव ने आदेश दिया है कि इनकी संख्या 20 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. गर्मियों की छुट्टियों के पीक सीजन में सिविलियन फ्लाइट्स पर असर पड़ रहा है. अगर अमेरिकी विमान नहीं हटाए गए तो करीब 50,000 टिकट रद्द हो सकते हैं. इजरायल का कहना है कि एयरपोर्ट पर जगह की कमी हो रही है.

ईरान के साथ तनाव कम होने के बाद अमेरिका ने कुछ रिफ्यूलिंग विमान वापस भेजना शुरू कर दिया था, लेकिन अब फिर तनाव बढ़ने पर उसने वापसी पर रोक लगा दी है. ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री और डिफेंस मिनिस्ट्री के बीच इस मुद्दे पर विवाद हो गया है. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. यह घटना ईरान जंग के बीच अमेरिका-इजरायल संबंधों में आए तनाव को दिखा रही है.

Iran War Iran America War Israel Stops US Refuelling Aircraft

Recent News