वायुसेना की उस टीम से मिले PM मोदी, जिसके नाम से कांपता है पाकिस्तान!

Abhishek Shandilya 13 May 2025 02:45: PM 2 Mins
वायुसेना की उस टीम से मिले PM मोदी, जिसके नाम से कांपता है पाकिस्तान!

नई दिल्ली: युद्ध में जीता कौन और हारा कौन? ये बताने के लिए सिर्फ दो तस्वीरें ही काफी हैं, उधर पाकिस्तान में आर्मी चीफ़ आसिम मुनीर अस्पताल में घायल सैनिकों से मुलाकात कर रहे हैं. तो इधर PM मोदी उन शेरों से मिल रहे थे, जिनकी चोट से पाकिस्तान उजड़ गया है! ये है भारत का आदमपुर एयरबेस! PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला दौरा आदमपुर एयरबेस पर ही किया! आदमपुर एयरबेस ने ही 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान को धूल चटाई थी! 1965 में पाकिस्तान की वायुसेना की तरफ से 135 कमांडो भेजे गए थे. लेकिन जब आदमपुर एयरबेस के कमांडो ने तोड़ना शुरू किया, तो सिर्फ 10 पाकिस्तानी ही जान बचाकर भाग पाए! पीएम मोदी को देखते ही जोश हाई हो गया! जिस वक्त PM मोदी जश्न मना रहे थे, उस वक्त पाकिस्तान से मातम की तस्वीरें आ रही थीं! कई वीडियो पाकिस्तान की मीडिया छिपा रही थी, लेकिन सोशल मीडिया पर नहीं रोक पाई! आर्मी चीफ़ खुद अस्पताल में घायल सैनिकों से मिलने पहुंचे, 11 सैनिकों की मौत की पुष्टि पाकिस्तान सरकार कर चुकी है, हालांकि ये संख्या 50 तक पहुंच सकती है, क्योंकि 78 सैनिक घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है.

झूठ ज्यादा दिन नहीं टिकता है. अब पाकिस्तान की जनता का गुस्सा भी बाहर आने लगा है! ये एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान सरकार से नाराज़ व्यक्ति कई सवाल उठाता है! पाकिस्तान की सेना ने कई झूठे दावे कर दिए, ये फोटो पाक सेना की ब्रीफिंग के दौरान जारी की गई, दावा किया गया कि भारत जैसे समुद्र में पनडुब्बी और INS विक्रांत को तैनात किया गया था. वैसे ही पाकिस्तान ने भी किया था. हालांकि सच्चाई ये है कि पाकिस्तान की ये फोटो नवंबर 2023 की है! जब चीन और पाकिस्तान की नौसेना ने मिलकर अरब सागर में युद्धाभ्यास किया था! झूठ की बुनियाद पर पाकिस्तान कब तक टिका रहेगा. पाक सेना की तरफ से ही दावा किया गया था कि पाकिस्तानी हमले में भारत का आदमपुर एयरबेस पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है, इसलिए PM मोदी वहां पहुंचे? तस्वीरें दुनिया देख ले, भारत का ये एयरबेस पूरी तरह सुरक्षित है! आदमपुर पंजाब के जालंधर में है! यहां से करीब 100 km की पाकिस्तानी सीमा लगती है! ऐसा कहा जा रहा है कि भारत की वायुसेना ने इसी बेस का प्रयोग कर पाकिस्तान के लिए उड़ान भरी थी. उधर पाकिस्तान में उड़ती-उड़ती ख़बरें हैं कि रेडिएशन निकल रहा है. इधर भारत का तिरंगा लहरा रहा है.

pm modi visit adampur air base pm narendra modi adampur air base pm met air force soldier indian airforce

Recent News