प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब तक मां जिंदा थी तो मुझे लगता था बायोलॉजिकली पैदा हुआ हूं. लेकिन उनके निधन के बाद अब आश्वस्त हो गया हूं कि मुझे परमात्मा ने भेजा है.
उन्होंने कहा कि यह ऊर्जा बायोलॉजिकली शरीर से नहीं मिलती है. ईश्वर को मुझसे काम लेना है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं पूरी तरह ईश्वर को समर्पित हूं.
प्रधानमंत्री ने कहा कि हालांकि उस ईश्वर को मैं देख नहीं सकता हूं. मैं भी एक पूजारी और भक्त हूं. मैं भारत के 140 करोड़ देशवासियों को ईश्वर का रूप मानता हूं और वही मेरे भगवान हैं.