पूजा पाल ने लिया योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद, शिवपाल को 24 घण्टे के भीतर जवाब!

Abhishek Shandilya 16 Aug 2025 10:56: PM 2 Mins
पूजा पाल ने लिया योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद, शिवपाल को 24 घण्टे के भीतर जवाब!
  • कौशांबी के पाल अखिलेश यादव पर भड़के, योगी के मिलते ही बदली सियासत, PDA पस्त
  • उमेश यादव ने पूजा पाल को धमकाया,अगले घण्टे मुकदमा,दूसरे घण्टे योगी से शिकायत

ये हैं पूजा पाल, मुख्यमंत्री आवास में योगी के साथ इनकी 30 मिनट की मुलाकात के बाद प्रदेश की सियासत में नया भूचाल आ गया है! मुलाकात में कई बातें तय हुई है? पूजा पाल को सपा ने योगी की तारीफ पर ही निकाला था. उस वक्त सदन में योगी भी मौजूद थे. अखिलेश यादव ने PDA का नारा तो दिया लेकिन पूजा पाल जो पिछड़ा समाज की नेता है, उन्हें तुरंत बाहर कर दिया! योगी आदित्यनाथ की सियासत का इतिहास देखने से पता चलता है कि वो अपनों के लिए लड़ जाते हैं...पूजा पाल जब सपा में थीं तब अतीक का इलाज हुआ, जब सपा ने निकाला तो पूजा का साथ योगी ने निभाया! सबसे बड़ी बात ये है कि क्या अखिलेश ने कोई ऐसी भूल कर दी जिसका ख़ामियाज़ा उन्हें भुगतना पड़ सकता है? क्या पूजा पाल को अतीक की बुराई करने पर निकालने का फैसला सही नहीं था? शिवपाल सिंह ने दावा किया पूजा पाल अब कभी विधायक नहीं बनेंगी. लेकिन योगी ने मुलाकात की, अब कयास ये लग रहे है कि पूजा पाल न सिर्फ चुनाव लड़ेंगी बल्कि किसी ऐसी सीट से लड़ेंगी, जहां से PDA की सियासत को धक्का लगेगा! पूजा पाल उस वक्त बच्ची थीं, जब योगी सांसद बन चुके थे! योगी महिलाओं के सम्मान के लिए तब से लड़ते आ रहे हैं, जब से उन्होंने होश संभाला है....जन्माष्टमी के दिन योगी ने एक बयान भी दिया....

‘श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही उद्घोष हो गया था. सज्जनों का सरंक्षण करेंगे. लेकिन दुष्टों का संहार करने में भी, कोई संकोच नहीं करेंगे’

पूजा पाल को सपा ने जैसे ही निकाला, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता राजू पाल और पूजा पाल को ही दोषी ठहराने लगे! समाजवादी विचारधारा वाला उमेश पाल तो पूजा को धमकी देने लगा. उसने ऐसी भाषा का प्रयोग किया जिसे कभी समाज माफ नहीं करेगा! पूजा पाल को समाजवादी पार्टी में लेकर आए थे इंद्रजीत सरोज, इंद्रजीत सरोज खुद योगी का सम्मान करते हैं, वो भी जानते हैं कि पूजा का पार्टी से निकाला जाना कितना सही है? पार्टी से निकालने के बाद शिवपाल यादव जैसे बड़े नेता का ये कहना कि अब कभी विधायक नहीं बनेंगी, क्या इशारा करता है. इस एक तस्वीर के बाद ये तय हो गया है कि पूजा पाल अब उसी चायल सीट से चुनाव लड़ेंगी जहां से उन्हें सपा ने लड़ाया था. क्योंकि सपा ने एक्शन इसलिए लिया क्योंकि योगी की तारीफ से पहले पूजा अतीक के खिलाफ़ लगातार बोल रही थी. सदन में संत की तारीफ भी कर दी, जिन्होंने अतीक को सबक सिखाया तो अब चायल की सीट पर चुनाव हुआ और पूजा को बीजेपी ने उतारा तो वहां चुनाव हिन्दू बनाम मुसलमान होना तय है. पाल समाज बेशक अब तक सपा के साथ रहा हो लेकिन क्या अब भी रहेगा ये भी सवाल है?

Recent News