Weather Update: 1 जून से दिल्ली समेत यूपी के इन जिलों में एक्टिव होगा प्री-मानसून, इन जगाहों का बढ़ेगा तापमान!

Global Bharat 01 Jun 2025 10:39: AM 1 Mins
Weather Update: 1 जून से दिल्ली समेत यूपी के इन जिलों में एक्टिव होगा प्री-मानसून, इन जगाहों का बढ़ेगा तापमान!

गर्मी से तप रहे दिल्ली (Delhi-NCR) समेत उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के कई जिलों अब राहत के संकेत मिलते दिखाई दे रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, यूपी, बिहार (Bihar) के कुछ जिलों में तेज आंधी और बारिश हुई जिसके बाद मौसम सुहाना बना हुआ है. इसी कड़ी में आने वाले दिनों को लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 जून से कई जगहों पर मानसून दस्तक दे सकता है और लोगों को ताप्ती गर्मी से राहत मिल सकती है. 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली वासियों को 1 जून से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 1 जून को दिल्ली-एनसीआर में हल्के बादलों के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की सम्भवना जताई गई है.  दिल्ली के आस पास कुछ इलाकों में भी यही हाल देखने को मिल सकता है. फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट अभी नहीं जारी किया गया है. 

यूपी में गरजेगा बादल, होगी बारिश 

खबरों के मुताबिक यूपी में आने वाले कुछ दिनों में प्री मानसून एक्टिव होने जा रहा है. जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. तेज हवाओं और बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिमी हिस्से पर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण ही तापमान में गिरावट आ सकती है. 

मध्य प्रदेश -राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम?

खबरों के मुताबिक मौसम विभाग ने 1 जून से एमपी( Madhya Pradesh) के 21 जिलों में तेज आंधी, और बारिश की चेतावनी दी है. 3 से 4 जून तक तापमान में गिरावट आएगी. हालांकि ऐसा बताया जा रहा है की 4 जून के बाद से उमस बढ़ सकती है और तापमान हल्का बढ़ सकता है. यही नहीं राजस्थान (Rajasthan) के कई जिले जैसे अलवर, कोटा, उदयपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. 1 जून से राजस्थान के कई जिलों का मौसम बदल सकता है. 

उत्तराखंड-हिमाचल का हाल 

हिमाचल (Himanchal) और उत्तराखंड (Uttrakhand) में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है, यहां पर तेज बारिश, आंधी चलने की संभावना है. दूसरी और तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में भी प्री मानसून दस्तक दे सकता है. 

weather update rain alert delhi monsoon up monsoon latest hindi news delhi weather update imd alert

Description of the author

Recent News