महाकुंभ नगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ पहुंची और संगम में स्नान किया. जिसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. सुबह करीब 9:30 बजे राष्ट्रपति बमरोली एयरपोर्ट पहुंची जहां सीएम योगी ने उनका स्वागत किया. एक तरफ जहां राष्ट्रपति के महाकुंभ आने की चर्चा है तो वहीं द्रौपदी मुर्मू ने जो साड़ी पहनी उसकी भी चर्चा खूब है. क्योंकि हमेशा खास मौकों पर राष्ट्रपति को कुछ खास साड़ियों में देखा गया है.
क्या आपको पता है कि राष्ट्रपति ने जो साड़ी महाकुंभ में पहनी उसमे खास क्या है, उसकी कीमत कितनी है और यही साड़ी उन्होंने इस मौके के लिए क्यों चुनी इसके पीछे की कहानी भी अलग है. बता दें कि महाकुंभ में आते वक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली साड़ी पहनी है. जो कि सफेद रंग की है और उसमे गुलाबी बॉर्डर है. संथाल परंपरा के अनुसार खास मौकों पर ही संथाल साड़ी पहनना शुभ माना जाता है.
संथाली साड़ी को बुनकरों की मदद बनाया जाता है. बुनकर अपने हाथ से सफेद कॉटन के कपड़े पर रंगीन धागों से इन साड़ियों को तैयार करते हैं. ये साड़ियां पारंपरिक रूप से हैंडलूम पर तैयार होती हैं. संथाली साड़ियों को तीन पंछी साड़ी भी बोलते हैं. संथाली आदिवासी समुदाय के लिए काफी मायने रखती है. जायज है कि महाकुंभ जैसे अवसर में द्रौपदी मुर्मू ने संथाली साड़ी इसलिए पहनी.
ऐसा बताया गया कि हाथ से बनने वाली संथाली साड़ियों की कीमत 1 हजार रुपए से शुरू होती है. लेकिन अब इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है इसलिए इनकी कीमत साड़ियों को जगहों को देखते हुए तय की जाती है ताकि लोग आसानी से इन साड़ियों को खरीद पाए.
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इससे पहले अपने शपथ ग्रहण के दौरान भी संथाली साड़ी पहनी थी. जो एक सफेद रंग की साड़ी थी जिसके बॉर्डर पर हरे और लाल रंग का डिजाइन बना हुआ था. इस साड़ी की चर्चा भी एक-दो दिन पहले से ही काफी हो रही थी. खबरों में बताया जा रहा था कि द्रौपदी मुर्मू की भाभी ने उन्हें ये साड़ी दी है. जो उनके समुदाय यानी संथाली आदिवासी समुदाय के लिए काफी मायने रखती है.