प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

Global Bharat 05 Jun 2024 03:16: PM 1 Mins
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को सौंपा इस्तीफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी किए जा चुके हैं और NDA ने बहुमत आंकड़ा पार कर लिया है. अब NDA के सभी दल आज बैठक के बाद राष्ट्रपति के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.

विपक्षी गठबंधन (INDIA) की बैठक भी आज शाम में ही होनी है. मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि 8 जून की शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. एनडीए ने 292 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया. अगर एनडीए सरकार बनाती है, तो मोदी पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद तीसरी बार सत्ता में बने रहने वाले दूसरे नेता होंगे.

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कई बड़े नेता आज दिल्ली पहुंच रहे हैं और शाम में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा कर सकते हैं. JDU प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू भी NDA की बैठक में हिस्सा लेंगे.

यह दोनों नेता NDA का हिस्सा हैं और इनके दलों की भूमिका NDA में काफी महत्वपूर्ण है. TDP ने 16 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं 12 लोकसभा सीटों पर JDU के प्रत्याशी जीत कर आए हैं. साथ ही इस वक्त राजनीतिक गलियारे में चर्चा यह भी है कि इंडिया गठबंधन क्या नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री का पद ऑफर कर सकता है. 

Recent News