पुणे पुलिस की महिला कांस्टेबल और इंफ्लुएंसर पर स्कूल प्रिंसिपल से 7 लाख की उगाही का आरोप

Amanat Ansari 10 Apr 2026 05:55: PM 1 Mins
पुणे पुलिस की महिला कांस्टेबल और इंफ्लुएंसर पर स्कूल प्रिंसिपल से 7 लाख की उगाही का आरोप

Female Constable Extortion: पुणे में एक महिला पुलिसकर्मी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर समेत तीन पुलिसकर्मियों पर एक 55 वर्षीय स्कूल प्रिंसिपल से 7 लाख रुपए की उगाही करने का मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि उन्होंने झूठे POCSO मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठे. आरोपी तीनों की पहचान दामिनी स्क्वॉड की सदस्य सोनाली हिंगे, पुलिस सब-इंस्पेक्टर अजित बाडे और कांस्टेबल सुदाम तायड़े के रूप में हुई है. इन तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों ने शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल को निशाना बनाया. उन्होंने उन्हें गिरफ्तार करने और POCSO केस में फंसाकर सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी. अपनी पद का दुरुपयोग करते हुए उन्होंने डर का माहौल बनाया और मामले को “सुलझाने” के नाम पर पैसे मांगे.

कानूनी परेशानी और अपनी प्रतिष्ठा खराब होने के डर से स्कूल प्रिंसिपल ने कथित तौर पर 7 लाख रुपए दे दिए. बाद में उन्हें शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की. जांच में पता चला कि आरोपियों ने स्कूल में गुड टच, बैड टच जागरूकता सत्र करने के बहाने विजिट की थी और उसी दौरान प्रिंसिपल को टारगेट किया.

अजित बाडे साइबर पुलिस स्टेशन में तैनात हैं, जबकि सोनाली हिंगे और सुदाम तायड़े शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में हैं. शिकायत मिलने के बाद पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने जांच के आदेश दिए, जिसके बाद इन तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया.

Pune police extortion POCSO case school principal Ajit Bade Sonali Hinge

Recent News