उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, बिहार में पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत

Global Bharat 12 May 2024 12:43: PM 1 Mins
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम, बिहार में पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश-बिहार सहित देश के कई राज्यों में आंधी बारिश और बिजली गिरने का दौर जारी है. वहीं यूपी के पीलीभीत में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई. साथ ही लखनऊ मौसम विभाग ने रविवार 12 मई को भी प्रदेश में 30-40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है.

बिहार में तेज बारिश की संभावना बरकरार

वहीं बिहार में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई. मौसम विभाग ने कहा है कि यहां आज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में तेज बारिश की संभावना जताई है.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में अलर्ट

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि यूपी के अलग-अलग जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. अब मौसम विभाग ने 12 मई के लिए भी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. ऐसे में रविवार को कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Recent News