Raja RaGhuvanshi Murder Case: पैर पकड़े, गले से लगा, लिपटकर रोया, सोनम के भाई ने राजा की मां से की मुलाकात तो भावुक हुआ देश

Rahul Jadaun 11 Jun 2025 05:39: PM 3 Mins
Raja RaGhuvanshi Murder Case: पैर पकड़े, गले से लगा, लिपटकर रोया, सोनम के भाई ने राजा की मां से की मुलाकात तो भावुक हुआ देश

Raja RaGhuvanshi Murder Case: ये तस्वीरें हैं इंदौर के केट रोड स्थित राजा रघुवंशी के घर की, ग्रीन कलर की साड़ी में बैठी रो रहीं राजा की मां हैं, और उनसे गले लगकर लिपट रहा सोनम रघुवंशी का भाई है. जो अपनी बहन की करतूतों पर उसकी सास से माफी मांग रहा है, उनके पैर पकड़कर कह रहा है मैं हर पल आपके और आपके परिवार के साथ हूं, सोनम मेरी बहन जरूर थी, लेकिन उसकी करतूतों ने हम सबको झकझोर कर रख दिया है, मैं खुद उसके खिलाफ अब केस लड़ूंगा. सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी का ये आश्वासन सुन पूरा परिवार भावुक था, वहां मौजूद मीडियाकर्मी भी भावुक थे. लेकिन सवाल है बिना दोषी साबित हुए सोनम के भाई ने ये कैसे मान लिया कि मेरी बहन गुनाहगार है, 24 घंटे पहले तक सोनम के जो पिता ये कह रहे थे कि मेरी बिटिया निर्दोष है, सीबीआई जांच हुई तो मेघालय का एक थाना जेल में होगा, सोनम का जो भाई अपने पिता के साथ था, उसने दो मिनट के भीतर ऐसा क्या देखा कि उसके दिल में अपनी बहन के प्रति नफरत पैदा हो गई, वो अब न जेल में सोनम से मिलने जाना चाहता है, और ना ही उसकी पैरवी करना चाहता है, तो इसकी भी वजह जान लीजिए, मीडिया रिपोर्ट बताती है

9 जून को जब सोनम यूपी के गाजीपुर में थी, जहां वन स्टॉप सेंटर में यूपी पुलिस ने उसे रखा था, तब सोनम का भाई गोविंद रघुवंशी उससे मिलने पहुंचा था, उसे इस बात पर बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि उसकी बहन ऐसा कर सकती है, इसीलिए वो मिलकर एक बार तसल्ली से पूरे मामले को समझना चाहता था, चूंकि सोनम से मिलने की इजाजत किसी को नहीं थी, इसलिए उसके भाई को भी सिर्फ दो मिनट का वक्त उससे मिलने के लिए मिला, और इसी 120 सेकेंड में गोविंद ने वो काम कर दिया, जिसे साबित करने में पुलिस को एक लंबा वक्त लग जाता.

सूत्र बताते हैं गोविंद ने पहले अपनी बहन सोनम से पूछा कि क्या तुमने ऐसा किया है, क्या राजा रघुवंशी के मामले में तुम्हारा कोई हाथ है, क्या तुमने ही उसके साथ गलत किया है, मुझे इस पर यकीन नहीं होता, तो सोनम ने पहले कहा कि नहीं मेरी कोई गलती नहीं है, लेकिन अगले ही पल जब गोविंद ने सोनम की आंखों की ओर देखकर कहा कि इस मामले में आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी और राज कुशवाहा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है तो सोनम की आंखें झुकी की झुकी रह गईं, जैसे चोर की दाढ़ी में तिनका वाली कहावत है, ठीक वैसे ही सोनम की चोरी उसके भाई ने सिर्फ दो मिनट में पकड़ ली, और खुद जब ये निश्चिंत हो गया कि उसकी बहन इस पूरे खेल में शामिल है तो वो सोनम का भाई मीडिया के सामने आकर ये कहता है

अभी सोनम ने खुद को दोषी नहीं माना है. उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है. हमने उससे सभी संबंध तोड़ लिए हैं...हम राजा रघुवंशी की ओर से लड़ेंगे. हम राजा के परिवार के लिए वकील से बात करेंगे.

हालांकि सोनम और उसके साथी चाहे जितने भी राज छुपाएं, उनके छोड़े गए सबूत टीशर्ट, रेनकोट और खुखरी सारी सच्चाई बयां कर देंगे. इस पूरे केस में हवाला वाला भी एंगल भी सामने आया है, ख़बर है सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा के पास से नोट पर कुछ लिखा मिला है, और देवास के एक व्यक्ति का नाम भी इसमें सामने आया है, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या हवाला के जरिए पैसों की हेरा-फेरी भी इस पूरे मामले में की गई थी. पूरी थ्योरी एक तरफ और सोनम के परिवार का स्टैंड एक तरफ है, सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने जिस तरह से राजा की मां से माफी मांगी है, वो तस्वीर वायरल है, और इस तस्वीर पर हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है, आप भी अपनी राय जरूर दीजिए, क्योंकि मामला समाज से जुड़ा है, एक तरफ सोनम जैसी लड़की तो दूसरी तरफ उसका भाई है, जो अपनी बहन की सास के पैर पकड़कर माफी मांगता है. उन्हें साथ देने का भरोसा दिलाता है.

Raja Raghuvanshi Murder Case Sonam Raghuvanshi Arrest Mohan Yadav Action CM Indore Police Commissioner Santosh Singh

Recent News