अजमेर दरगाह के हिंदू मंदिर होने के दावे पर राजस्थान के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने दी प्रतिक्रिया

Global Bharat 25 Sep 2024 07:04: PM 1 Mins
अजमेर दरगाह के हिंदू मंदिर होने के दावे पर राजस्थान के BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने दी प्रतिक्रिया

Hindu temple in Ajmer Dargah: राजस्थान के अजमेर दरगाह (Ajmer Dargah) में हिंदू मंदिर होने का एक बार फिर दावा किया गया है. हिंदू सेना (Hindu Sena) ने इसके लिए अजमेर जिला न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और कहा है कि अजमेर दरगाह को भगवान श्री संकटमोचन महादेव विराजमान मंदिर (Lord Shri Sankat Mochan Mahadev Temple) घोषित किया जाए और इसका एएसआई सर्वे कराया जाए. इस पर बीजेपी नेता बालमुकुंद आचार्य (BJP leader Balmukund Acharya) ने कहा कि मेरा संपूर्ण राज्य सरकारों और केंद्र सरकार से निवेदन है कि संपूर्ण भारत में प्राचीन जो स्थान है उन स्थानों की जांच करवाए.

दरअसल, हिंदू सेना के राष्ट्रिय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता (Vishnu Gupta) ने अजमेर कोर्ट (Ajmer Court) का दरवाजा खटखटाया है और एक केस फाइल किया है. हिंदू सेना के अध्यक्ष का दावा है कि अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज (Ajmer Khawaja Gareeb Nawaz) की दरगाह पहले संकट मोचन महादेव मंदिर (Sankat Mochan Mahadev Mandir) हुआ करता था, लेकिन इसे तोड़कर ख्वाजा गरीब नवाज (Khawaja Gareeb Nawaz) की दरगाह बना दी गई. उन्होंने दावा किया है कि हिंदू और जैन मंदिर को तोड़कर ही दरगाह बनाई गई है जिसके साक्ष्य भी हैं.

विष्णु गुप्ता ने कोर्ट से मांग की है कि दरगाह को संकट मोचन महादेव मंदिर घोषित कर दिया जाए और वहां हिंदुओं को पूजा पाठ करने दिया जाए. हिंदू सेना के राष्ट्रिय अध्यक्ष ने यह भी मांग की है कि वहा पर एएसआई का सर्वे हो. विष्णु गुप्ता ने अजमेर के हरविलास शारदा (Harvilas Sharda) की पुस्तक के हवाले से उक्त दावा किया है और इसी पुस्तक को आधार बनाकर दिल्ली के वकील शशि रंजन और अजमेर के जेएस राणा के जरिए कोर्ट में अपना केस दाखिल किया है.

इसी बीच आज केस की सुनवाई भी होनी थी, लेकिन कोर्ट ने केस को दूसरी अदालत में ट्रांसफर कर दिया है. साथ ही हिंदू सेना पक्ष के लोग अजमेर जिला कलेक्टर के दफ्तर भी पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था. इसमें भी दरगाह और तारागढ़ के किले का एएसआई सर्वेक्षण कराने की मांग की गई थी. इस दौरान कहा गया था कि दरगाह परिसर में तारागढ़ के किले का एएसआई सर्वे होना चाहिए, क्योंकि वहां शिव का मंदिर है.

Recent News