राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन, निधि जैन ने किया टॉप

Global Bharat 29 May 2024 08:52: PM 1 Mins
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने किया बेहतर प्रदर्शन, निधि जैन ने किया टॉप

राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस वर्ष हाईस्कूल में 93.03 फीसदी छात्र पास हुए हैं. इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 9,67,392 विद्यार्थी पास हुए हैं. लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है.

परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कों की संख्या 5,50,050 और लड़कियों की संख्या 4,89,845 थी. लड़कों का पास प्रतिशत 92.64% है और लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46% है. वहीं, दूसरी ओर 10वीं में सबसे अधिक अंक भी एक लड़की ने ही हासिल किए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में निधि जैन ने सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं. इसके बाद, करौली की खुशबु गुर्जर ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. लिस्ट में अगला नाम 97.67% प्राप्तांकों के साथ मानसी का जुड़ जाता है.

वहीं, ध्रुव सिंह शेखावत ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल किए. बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरबीएसई 10वीं रिजल्ट के साथ, बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नाम और मार्क्स के साथ जेंडरवाइज और कुल पास प्रतिशत भी जारी किया है.

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए एक छात्र को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है. जो छात्र अपने अंकों से नाखुश होंगे, वे पुनर्मूल्यांकन या री चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि आरबीएसई द्वारा राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 का आयोजन मार्च महीने में किया गया था. इस साल आरबीएसई 10वीं परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च 2024 तक चली थी. इस साल करीब 10 लाख बच्चों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा दी है. 

कैसे रिजल्ट चेक करें छात्र?

सबसे पहले स्टूडेंट आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in  पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर Rajasthan Board 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद स्टूडेंट अपना रोल नंबर और अन्य विवरण को दर्ज करें. ऐसा करने के बाद आरबीएसई 10वीं रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा. अब राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट को चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

Recent News