तीसरी बार राज्यसभा प्रत्याशी बने रामदास अठावले ने पीएम मोदी का जताया आभार

Global Bharat 10 Mar 2026 01:30: PM 1 Mins
तीसरी बार राज्यसभा प्रत्याशी बने रामदास अठावले ने पीएम मोदी का जताया आभार

नई दिल्ली: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले को लगातार तीसरी मर्तबा राज्यसभा प्रत्याशी चुने जाने पर आरपीआई (अठावले) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंच रामदास अठावले का जोरदार स्वागत किया.

रामदास अठावले ने कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी ने देश की आज़ादी के बाद जिस भारत का सपना देखा, उस सपने को यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और बाबासाहेब के आदर्शों के पथ पर मोदी सरकार अनवरत गतिशील है और जिस सामाजिक न्याय और समान अधिकार के लिए बाबासाहेब ने पूरा जीवन समर्पित कर दिया, आज वह सामाजिक न्याय केवल किताबों तक न सिमट कर वास्तविकता का रूप ले चुका है .

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संविधान निर्माता बाबासाहेब के विचारों को जनजन तक पहुंचाने का काम करेंगे. रामदास अठावले ने कहा कि वह समाज के दलित, वंचित, शोषित, अल्पसंख्यक और महिलाओं के अधिकारों और कल्याण के लिए निरंतर समर्पित भाव से काम करते रहेंगे.

रामदास अठावले के लगातार तीसरी बार राज्यसभा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद दिल्ली आगमन पर एयरपोर्ट पर सैकड़ों की संख्या में जुटे आरपी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रामदास अठावले जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों से वातावरण में ऊर्जा और उत्साह भर दिया.

आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह आने वाले दिनों में एक नई ऊर्जा और ताक़त के साथ समाज के सभी वर्गों की मदद करना निरंतर जारी रखेंगे. रामदास अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास जारी रखेंगे.

अठावले ने कहा कि मैं आरपीआई के हजारों कार्यकर्ताओं की ओर से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाये जाने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी सहित भाजपा के सभी नेताओं का हृदयतल से आभार व्यक्त करता हूं.

रामदास अठावले ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण, कल्याण और सामाजिक न्याय व उत्थान के लिए मंत्रालय की सभी योजनाओं का लाभ मिले, ऐसी उनकी प्राथमिकता होगी.

Rajya Sabha Election Uncontested Election Sharad Pawar Ramdas Athawale

Description of the author

Recent News