रांची : झारखंड के रांची में गर्ल्स हॉस्टल में संचालित सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. छात्रावास की आड़ में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई तो हॉस्टल से 10 महिलाएं पकड़ी गई है. सभी महिलाएं देह व्यापार के धंधे से जुड़ीं हुई थी. पुलिस ने कहना है कि छात्रावास पर छापेमारी के बाद 10 महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ की जा रही है. पूछताछ पूरी होने के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी.
झारखंड के रांची में लालपुर इलाके में स्थित एक निजी गर्ल्स हॉस्टल पर सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई और टीम बनाकर गर्ल्स हॉस्टल पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में सैक्स रैकेट चल रहा था. मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल की 10 महिलाओं को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि सभी महिलाएं देह व्यापार के धंधे से जुड़ी हुई थी. सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. पूछताछ के बाद कानूनी नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.
कई हॉस्टल रडार पर
लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि गर्ल्स हॉस्टल पर छापेमारी की गई है. शहर के अन्य कई हॉस्टलों को लेकर सूचना मिली है. यह मामला सिर्फ एक ही हॉस्टल तक सीमित नहीं रहा है. जल्द ही उनके ठिकानों पर भी छापेमारी की जाएगी. फिलहाल हिरासत में ली गई लड़कियों से पूछताछ जारी है. पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. वहीं, आरोपियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि दोबारा ऐसी घटना की पुनरावित्री ना हो सके.
इससे पहले होटल में चल रहा था सैक्स रैकेट
झारखंड की राजधानी में इससे पहले भी सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. उस वक्त चुटिया इलाके के स्टेशन रोड के पास स्थित रॉयल रेसीडेंसी होटल पर छापेमारी करके नौ लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा था. होटल से काफी मात्रा में नगदी बरामद हुए थे. उस होटल में भी पश्चिम बंगाल से लड़कियां आई हुई थी. इस बार गर्ल्स हॉस्टल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद तत्काल एक्शन लिया जा रहा है. देह व्यपार में संलिप्त किसी को छोड़ा जाएगा जाएगा.