आगरा में सरकारी शिक्षिका के बर्बरता, सहेली ने बिछाया जाल, शिक्षक नेता ने लूट ली अस्मत!

Amanat Ansari 05 Apr 2026 03:15: PM 2 Mins
आगरा में सरकारी शिक्षिका के बर्बरता, सहेली ने बिछाया जाल, शिक्षक नेता ने लूट ली अस्मत!

UP Crime News: आगरा में एक सरकारी शिक्षिका की अपनी ही सहेली ने अस्मत लुटवाने में मदद की. आरोप है कि सहेली ने उसे अपने घर बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद एक शिक्षक नेता ने उसके साथ जबरन गलत काम किया और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया. बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया और दुष्कर्म जारी रखा.

पीड़िता शिक्षिका ने थाना न्यू आगरा में सहेली शिक्षिका और शिक्षक नेता दोनों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2015 में उसकी शिक्षा विभाग में नौकरी लगी और शुरू में तैनाती सीतापुर में हुई. 2016 में पति की मौत के बाद उसने ट्रांसफर कराकर आगरा आ गई और अछनेरा ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल में पोस्टिंग हो गई.

वह रोज सुजाता सोनी नाम की सहेली शिक्षिका के साथ वैन में स्कूल जाती थी. एक दिन सुजाता ने प्रतिकर अवकाश के कुछ कागजात लेने के बहाने उसे आवास विकास स्थित अपने घर बुलाया. वहां पहले से ही संजीव रावत नाम का व्यक्ति मौजूद था, जिसे पीड़िता पहले से जानती थी. सुजाता ने पीड़िता के लिए कोल्ड ड्रिंक लाकर दी, जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई.

होश आने पर वह सुजाता के बेडरूम में पड़ी थी. जब उसने सुजाता से पूछा तो उसने बहाना बनाया कि उसकी तबीयत खराब हो गई थी. एक हफ्ते बाद सुजाता ने बताया कि उसके और संजीव के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो उनके पास हैं. इसके बदले में उन्होंने एक लाख रुपए मांगे. इसके बाद कई बार ब्लैकमेल करके पैसे वसूले गए.

संजीव रावत लगातार देर रात फोन करके धमकियां देने लगा. परेशानी से तंग आकर पीड़िता ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. अस्पताल में भर्ती होने के बाद परिवारवालों को सारी बात बतानी पड़ी. जब परिवार ने संजीव से बात की तो उसने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन वह पहले से शादीशुदा था.

परिवार ने मना कर दिया तो संजीव ने उनके मोबाइल पर पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिए. पीड़िता ने आरोप लगाया कि संजीव रावत, जो सीतापुर के पिसावा ब्लॉक के कुतुबापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात है, ने उसके साथ कई बार जबरन दुराचार किया. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शिक्षिका की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Agra Crime Agra News Government Teacher Rape UP Teacher Rape

Recent News