रेप के बाद नहीं मिला न्याय तो पीड़िता ने मौत को लगाया गले, अभी भी बेखौफ घूम रहे आरोपी

Amanat Ansari 20 Jan 2025 07:42: PM 1 Mins
रेप के बाद नहीं मिला न्याय तो पीड़िता ने मौत को लगाया गले, अभी भी बेखौफ घूम रहे आरोपी

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक रेप पीड़ित ने न्याय नहीं मिलने पर जान देना ही उचित समझा और मौत को गले लगा लिया. वहीं दुष्कर्म के तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. इस घटना ने सिर्फ समाज का काला चेहरा उजागर किया है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ कर दिया है. मामला भरतपुर के उच्चैन थाना क्षेत्र का है, जहां कुछ दिन पहले बदमाशों ने महिला के साथ दूष्कर्म किया था. पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया.

पीड़िता के पति ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी आरोपी बैखौफ घूम-फिर रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी पत्नी को लगातार धमकी दे रहे थे और केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे. पुलिस रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि पीड़िता के पति ने बताया कि वह मजदूरी करता है और खुदकुशी वाले दिन काम के सिलसिले में बाहर गया था. उसके अन्य परिजन भी नींव के मुहूर्त में गए थे. घर पर सिर्फ उसकी पत्नी बची थी. तभी आरोपी उसके घर आए और केस वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद उसकी पत्नी ने खुदकुशी कर ली.

मृतका के पति ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसकी पत्नी को धमकी दी थी कि पुलिस भी उसका कुछ नहीं कर सकती है और उसके पास अश्लील फोटो वीडियो भी है, जिसे वह वायरल कर देगा. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक शादी समारोह के दौरान आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की थी. वहीं अत्महत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और कार्रवाई शुरू की.

स्थानीय थाना प्रभारी गिरिराज प्रसाद ने जानकारी दी है कि मृतका के पति ने रेप के आरोपियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस लगातार सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. साथ ही आगे की जांच भी की जा रही है.

bharatpur rajasthan rape victim suicide rajasthan rape victim suicide bharatpur rape victim suicide

Recent News