RCB को मिल गया नया कप्तान, फ्रेंचाइजी ने इस भारतीय बल्लेबाज पर लगाया दांव

Amanat Ansari 13 Feb 2025 01:11: PM 1 Mins
RCB को मिल गया नया कप्तान, फ्रेंचाइजी ने इस भारतीय बल्लेबाज पर लगाया दांव

नई दिल्ली: रॉयल जैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से नए कप्तान का ऐलान कर दिया गया है. IPL 2025 के लिए RCB ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है. एक स्पेशल कार्यक्रम आयोजित कर RCB ने रजत पाटीदार के नाम का ऐलान किया है. बता दें कि रजत ने 2021 में RCB में प्रवेश किया था. रजत पाटीदरा अभी तक 27 IPL मैच में किस्मत अजमा चुके हैं और 34.74 के औसत से 799 रन बनाए हैं.

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.85 रहा है. रजत पाटीदार मध्य प्रदेश घरेलू क्रिकेट टीक की कप्तानी भी कर चुके हैं. बता दें कि IPL का 18वां सीजन मार्च में शुरू हो रहा है. पिछले तीन सीजन से साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर फाफ डुप्लेसी RCB की कप्तानी कर रहे थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले ही उन्हे रिलीज कर दिया गया था.   

बताते चलें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बैंगलोर, कर्नाटक की प्रतिनिधित्व करने वाली एक पेशेवर क्रिकेट टीम है. टीम का मालिकांहत्ता यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास है, जो दुनिया की सबसे बड़ी शराब कंपनियों में से एक है.

वहीं रजत पाटीदार एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो मध्य प्रदेश के लिए खेलते हैं. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हैं. पाटीदार ने अपने करियर की शुरुआत 2015-16 रणजी ट्रॉफी में की थी और तब से मध्य प्रदेश के लिए कई मैच खेले हैं. कप्तान बनने के बाद यह उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ है और उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी जा रही है. पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी के प्रदर्शन को देखना दिलचस्प होगा.

RCB Rajat Patidar RCB new captain Faf du Plessis Virat Kohli Royal Zalangers Bangalore

Recent News