IPS Ashna Chaudhary: वैसे तो अधिकारियों की चर्चा अफसरगिरी और उनके काम के स्टाइल से होती है, लेकिन यूपी की एक IPS अपने काम के साथ-साथ अपनी स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं, उनकी तस्वीरें देखकर आप भी शायद कंफ्यूज हो जाएं कि ये हीरोइन हैं या फिर कोई ऑफिसर. आपको ये बताते हैं आखिर ये ब्यूटी विद ब्रेन ऑफिसर हैं कौन, और कहां तैनात हैं.

चर्चा इनकी लव स्टोरी की भी है. इंस्टाग्राम पर वो खुद एक तस्वीर शेयर कर लिखती हैं
“उस आदमी के लिए जो हर चीज़ का एक आदर्श मिश्रण है, जिसके साथ मैं सबसे सार्थक बातचीत कर सकती हूँ और जो बकवास करता है और मुझे हँसाता है। सबसे बढ़िया इंसान होने और मुझे इतना प्यार करने के लिए आपका शुक्रिया!”
तस्वीरों में दिख रहे व्यक्ति अभिनव शिवाच हैं, जो दिल्ली के रहने वाले और साल 2023 बैच के IAS ऑफिसर हैं. कोलकाता से एमबीए करने वाले अभिनव ने 30 लाख की नौकरी छोड़ यूपीएसएसी को चुना. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनव और आशना की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. हालांकि आप शायद ये जानकर हैरान हो जाएं कि आशना चौधरी ने जब UPSC की परीक्षा पास की तो इन्हें भी IAS रैंक मिला था, लेकिन दिल में IPS बनने का सपना था, इसलिए IAS छोड़कर इन्होंने आईपीएस को चुना. चूंकि इनका परिवार शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे है, इसलिए आशना खुद को पीएचडी फैमिली का हिस्सा बताती हैं.
कौन हैं IPS आशना चौधरी?
अप्रैल महीने में पुलिस को गाड़ी चोरी की एक ख़बर मिलती है. जांच में पता चलता है वाहन चोर बड़ी सफाई से चार पहिया गाड़ियां चुराकर बांसगांव के एक कबाड़ी को बेच देते थे, जहां कुछ ही दिन में गाड़ियों को अलग-अलग पार्ट में बांट दिया जाता था. ऐसे में आईपीएस आशना चौधरी ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 24 घंटे के भीतर पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया. जिसके बाद से ये चर्चा में आईं.