NEET 2024 में धांधली, उग्र प्रदर्शन कर रहे छात्र, IMA जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने की ये मांग

Global Bharat 08 Jun 2024 12:41: PM 1 Mins
NEET 2024 में धांधली, उग्र प्रदर्शन कर रहे छात्र, IMA जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने की ये मांग

नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2024 के रिजल्ट को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है. छात्र सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं और रिजल्ट को रद्द कर दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग कर रहे हैं. छात्रों ने आरोप लगाया है कि नीट परीक्षा से पहले ही पेपर आउट हो गया था. वहीं एक ही सेंटर पर 8 छात्रों का शत प्रतिशत रिजल्ट आया है, जो शक के दायरे में हैं.

CBI जांच की मांग की गई

इन्हीं सब बातों को लेकर छात्र और अभिभावक लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. इतना कुछ हो ही रथा कि अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने नीट 2024 में कथित अनियमितताओं को लेकर CBI जांच की मांग की है. साथ ही अब इस मुद्दे पर राजनीति भी होनी शुरू हो गई है. कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल के नेताओं ने इस पर सवाल उठाए हैं.

कांग्रेस ने भी की जांच की मांग 

कांग्रेस ने नीट परीक्षा में धांधली के आरोपों की जांच सुप्रीम कोर्ट के देखरेख में कराने की मांग की है. बता दें कि यह मुद्दा अब अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. छात्रों के एक ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नए सिरे से NEET-UG 2024 परीक्षा कराने की मांग की है. ज्ञात रहे कि यह परीक्षा 5 मई को आयोजित कराई थी, जिसमें अब धांधली के आरोप लग रहे हैं.

दोबारा परीक्षा कराने की है मांग

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिक में आरोप लगाया गया है कि 5 मई को आयोजित NEET परीक्षा में गड़बड़ी की गई थी. वहीं अब आईएमए जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क ने आरोप लगाया है कि नीट 2024 परीक्षा में गड़बड़ी हुई है, इसलिए इस मामले की CBI जांच होनी चाहिए और दोबारा परीक्षा कराई जानी चाहिए. बता दें कि परीक्षा के परिणाम आने के बाद से ही छात्र परेशान हैं और उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं.

Recent News