Rinku Singh Wedding: इस दिन सात फेरे लेंगे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, ये सभी दिग्गज हस्तियां होंगी सगाई में शामिल!

Global Bharat 01 Jun 2025 01:02: PM 2 Mins
Rinku Singh Wedding: इस दिन सात फेरे लेंगे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, ये सभी दिग्गज हस्तियां होंगी सगाई में शामिल!

भारतीय क्रिकेट टीम क स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) अब जिंदगी के एक नए पड़ाव पर कदम रखने जा रहे हैं. दरअसल रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) की सगाई की तारीख तय हो चुकी है. यही नहीं दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ गई है. बता दें कि इसी साल जनवरी में क्रिकेटर रिंकू सिंह का समाजवादी पार्टी की सांसद से रिश्ता पक्का हुआ था. दोनों का रोका हो चुका है और अब दुल्हन लाने की तैयारियों में परिवार जुट गया है. 

कब है सगाई और शादी ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 जून को रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में होगी, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे.  इसके बाद 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के ताज होटल में दोनों सात फेरे लेंगे. शादी में क्रिकेट जगत के सितारे, फिल्म जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों का जमवाड़ा रहेगा. ऐसा बताया जा रहा है कि सगाई में उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर और केकेआर के खिलाड़ी भी शामिल होंगे. भारतीय क्रिकेट टीम से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir), विराट कोहली (Virat Kohli), राहुल द्रविड़, अभिषेक नायर, रोहित शर्मा सहित कई बड़े खिलाड़ी भी आएंगे.  

सगाई में कैसा रहेगा रिंकू सिंह और प्रिया का लुक?

खबरों के मुताबिक सगाई में रिंकू सिंह स्टाइलिश कोट-पैंट पहनेंगे. इनके कपड़े एक बेहद ही मशहूर स्टाइलिश ने डिज़ाइन किये हुए हैं. दुल्हन के लिए शगुन के तौर पर बड़े शोरूम से खरीदारी शुरू हो चुकी है. सगाई से पहले शनिवार को रिंकू सिंह कैंची धाम में आशीर्वाद भी लेने गए थे. आपको बता दें कि शादी के लिए रिंकू ने ओजोन सिटी में 3.5 करोड़ का आलीशान बंगला भी ख़रीदा था. ऐसी खबरें आई थी कि 2024 के नवंबर महीने में इसका ग्रह प्रवेश हुआ था. 

कब हुई थी दोनों की मुलाक़ात ?

बता दें कि प्रिया की एक सहेली के पिता क्रिकेटर रहे हैं, उन्होंने ने ही प्रिया की मुलाक़ात रिंकू सिंह (Rinku Singh) से करवाई थी. जिसके बाद दोनों बातों का सिलसिला जारी था. हालांकि प्रिया सरोज भारत की सबसे युवा महिला सांसद के तौर पर देखी जाती हैं. 

रिंकू सिंह की सालाना कमाई 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिंकू सिंह की सालाना कमाई 60 से 80 लाख रूपए बताई जाती है.2024 में रिंकू सिंह की कुल संपत्ति का अंदाजा करीब 8 करोड़ रुपये लगाया गया था. जिसमे पिछले साल इनकी सैलरी में बढ़ोतरी भी बताई गई थी. हालांकि अब सबको रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी का इंतज़ार है. 

rinku singh kkr ipl 2025 rinku singh wedding rinku singh priya saroj wedding virat kohli latest news hindi news rinku singh love story rinku singh net worth

Description of the author

Recent News