राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Global Bharat 29 Jun 2024 04:58: PM 1 Mins
राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में दिया है. CBI ने कोर्ट को बताया कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और जान-बूझकर सवालों के सीधी-सीधे जवाब नहीं दे रहे हैं. यह खबर अपडेट की जाएगी.

बता दें कि सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की 3 दिन की हिरासत खत्म होने के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत की मांग की थी. जिसके बाद राऊज एवेन्यू की विशेष सीबीआई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब केजरीवाल 12 जुलाई तक तिहाड़ जेल में ही रहेंगे, जिसके बाद एक बार फिस से कोर्ट में पेशी होगी.

बता दें कि सीएम केजरीवाल को 26 जून को सीबीआई ने तिहाड़ जेल से ही गिरफ्तार किया था. वहीं एक दिन बाद ही केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी. उस समय केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर ही ईडी के हिरासत में थे. 

Recent News