रूस ने ‘हैरी पॉटर महल’ पर किया हमला, कई लोगों की मौत की खबर...

Global Bharat 02 May 2024 1 Mins
रूस ने ‘हैरी पॉटर महल’ पर किया हमला, कई लोगों की मौत की खबर...

यूक्रेन से जंग के बीच रूस ने अब हैरी पॉटर के महल पर भी हमला कर दिया है. हमले में कई लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है. बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच बीते 2 वर्षों से भी अधिक समय से युद्ध चल रहा है और हर ओर तबाही का मंजर है. 


वहीं न रूस पीछे हट रहा है और न ही यूक्रेन घूटने टेकने को तैयार है. इस बीच यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में हैरी पॉटर महल पर एक रूसी मिसाइल के हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं. 


एक मीडिय रिपोर्ट में कहा गया है कि गॉथिक शैली में निर्मित यह इमारत एक मील का पत्थर थी, जिसे अब उड़ा दिया गया है. मिसाइल हमले के बाद जारी किए गए एक वीडियो में इमारत से आग की लपटें निकलती हुई दिखाई दे रही हैं.

बता दें कि 23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का ऐलान किया था और 24 फरवरी की सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले होने लगे. रूस के इस हमले से पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया था.

उधर यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की. इसी के साथ दुनिया के देश 2 धड़ों में बंटने लगे. यूक्रेन का साथ देने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस समेत कई नाटो सदस्य देश खड़े हो गए और जंग आज तक जारी है.