इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होंगे केजरीवाल, ये है वजह...

Global Bharat 17 May 2024 08:13: PM 1 Mins
इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल नहीं होंगे केजरीवाल, ये है वजह...

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली की 7 सीटों पर 25 मई को मतदान होगा. इससे पहले चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं. मुकाबला भाजपा प्रत्याशी का इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के साथ हैं. ऐसे में शनिवार को दोनों ही दलों के शीर्ष नेता दिल्ली में चुनावी सभा करने जा रहे हैं.

एक तरफ शनिवार शाम को उत्तरी पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी. वहीं दूसरी तरफ चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की जन सभा भी होगी. लेकिन इसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं होंगे.

जानकारी मिली है कि अरविंद केजरीवाल को इस जनसभा में शामिल होने के लिए कोई औपचारिक निमंत्रण नहीं भेजा गया है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं.

कांग्रेस ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री आवास पर दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ हुई बदसलूकी के मामले और उससे उत्पन्न हुए विवादों से भी अपने आप को अलग कर लिया है.

Recent News