घाटकोपर होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की हुई मौत

Global Bharat 17 May 2024 04:54: PM 1 Mins
घाटकोपर होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की हुई मौत

सोमवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में आई धूल भरी तेज आंधी के चलते घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप के पास लगा विशालकाय होर्डिंग टूटकर वहां ईंधन लेने के लिए जुटे लोगों पर गिर गया था, जिससे कई लोगों की मौत हो गई थी. वहीं शुक्रवार को जानकारी मिली है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन के दो रिश्तेदारों की भी घाटकोपर अवैध होर्डिंग हादसे में मौत हुई है.

दोनों के शवों की शिनाख्त गुरुवार हो हो सकी थी. कार्तिक ने अपने रिश्तेदारों के यहां मुंबई में हुए अंतिम संस्कार में शिरकत की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की. अब इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या अब 16 हो चुकी है और इन मृतकों में दो लोग अभिनेता कार्तिक आर्यन के परिवार के भी बताए जाते हैं.

मनोज चंसोरिया (60) और उनकी पत्नी अनिता (59) सोमवार से ही लापता थे. जानकारी के मुताबिक ये दोनों लोग अमेरिका जाने के लिए अपने वीजा की प्रक्रिया पूरी करने मुंबई आए हुए थे. दोनों का बेटा यश अमेरिका में रहता है और यश का संपर्क सोमवार की शाम पांच बजे के बाद से ही अपने माता-पिता से नहीं हो पा रहा था. यश ने अपने माता-पिता को खूब फोन किए और जब उनका फोन नहीं मिला तो उन्होंने मुंबई में रह रहे अपने पिता के दोस्तों से बात की.

मनोज चंसोरिया एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) अधिकारी रह चुके हैं. कई घंटों की खोजबीन के बाद मनोज और उनकी पत्नी के शव होर्डिंग के नीचे मलबे में दबे मिले. जिसके बाद मनोज और अनिता के कार्तिक से रिश्ते के बारे में पता चला. दोनों कार्तिक आर्यन के मामा और मामी थे.

Recent News