सायोनी घोष ने तोड़ी चुप्पी, ममता बनर्जी को कहा- ''आपको नहीं, अपने क्षेत्र के लोगों को दूंगी जवाब''

Amanat Ansari 14 Jun 2026 05:23: PM 1 Mins
सायोनी घोष ने तोड़ी चुप्पी, ममता बनर्जी को कहा- ''आपको नहीं, अपने क्षेत्र के लोगों को दूंगी जवाब''

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस में बगावत की आग तेज होती जा रही है. ममता बनर्जी के खिलाफ विद्रोह करने वाली सांसद सायोनी घोष ने रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर चुप्पी तोड़ते हुए सनसनीखेज बयान दिया. पत्रकारों से सवालों का सामना करते हुए सायोनी ने साफ कहा- ''मैं आपको नहीं दूंगी जवाब... अपने क्षेत्र के लोगों को जवाब दूंगी. सही समय आने पर बोलूंगी.''

क्या है पूरा मामला?

सायोनी घोष अब काकोली घोष के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल हो गई हैं, जो भाजपा नीत एनडीए को समर्थन देने जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस के 19-20 सांसदों के इस बागी दल में यूसुफ पठान, माला रॉय समेत कई बड़े नाम शामिल हैं. ममता बनर्जी ने सायोनी घोष को युवा तृणमूल कांग्रेस (Youth TMC) की अध्यक्ष पद से तुरंत हटा दिया है. उनकी जगह अर्णब बनर्जी को नियुक्त किया गया है.

क्या होगा आगे?

बागी सांसदों की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात प्रस्तावित है, जिसमें वे सदन में अलग बैठने की मांग रख सकते हैं. इस बगावत से पश्चिम बंगाल की सियासत में भूचाल आ गया है और टीएमसी में टूट का खतरा मंडरा रहा है. सायोनी घोष का यह बयान ममता बनर्जी के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है. 

Saayoni Ghosh Mamata Banerjee TMC News

Recent News