अपने घर पर भगवान गणनेश की पूजा-अर्चना करने क बाद सलमान खान (Salman Khan) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के घर पर पहुंचे. इस दौरान सलमान खान के साथ उसकी बहन अर्पिता (Arpita) भी मौजूद रहीं. मुख्यमंत्री शिंदे ने दोनों का अपन घर पर अभिवादन किया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की. सीएम शिंदे ने रविवार को सलमान खान के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें भाईजान भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा अर्चाना करते नजर आए.

इस दौरान सलमान ने नीली शर्ट और मैचिंग डेनिम पेंट पहनी हुई थी. एक तस्वीर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान को फूलों का गुलदस्ता और रंगीन दुपट्टा भेंट किया. सीएम ने सलमान खान की बहन अर्पिता को भी गुलदस्ता और दुपट्टा दिया. इससे पहले सलमान खान ने अपने घर पर भगवान गणेश (Salman Khan Ganesh Puja) की प्रतिमा स्थापित की थी.

सलमान खाने ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी फोटों भी साझा की थी. सलमान खान ने गणेश विसर्जन का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उनके परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे. वीडियो में सलमान खान झूमते हुए नजर आए थे. सलमान खान की इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. इस दौरान सलमान खान ने एक परंपरा का भी पालन किया, जिसके तहत भगवान गणेश के कानों में धीरे से बोलकर कुछ मांगना होता है.

वीडियो में सलमान खान, बहन अर्पिता खान शर्मा, उनके पति आयुष शर्मा, सोहेल खान के बेटे निर्वाण और योहान, अरबाज खान के बेटे अरहान, अलवीरा अग्निहोत्री, बहन की बेटी अलीजेह और उनके बेटे अयान सहित पूरा परिवार नजर आए. वीडियो जारी कर सलमान खान ने लिखा हैप्पी गणेश चतुर्थी, जिस पर फैंस ने भी शुभकामनाएं दी.

सलमान खान इससे पहले 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी उत्सव में शामिल होने के लिए अंबानी परिवार के घर एंटीलिया पहुंचे थे. इस दौरान सलमान ने गहरे भूरे रंग की शर्ट पहन रखी थी, जिसमें वे बेहद स्टाइलिश दिख रहे थे. बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि सलमान गणेश पूजा में शामिल हुआ हो. हर वर्ष सलमान खान भगवान गणेश की पूजा करते नजर आते हैं.