सलमान की सिकंदर हुई फ्लॉप!, रामघड़ी से लुभाने का प्लान फेल, अब आगे क्या है प्लान?

Abhishek Chaturvedi 31 Mar 2025 07:10: PM 3 Mins
सलमान की सिकंदर हुई फ्लॉप!, रामघड़ी से लुभाने का प्लान फेल, अब आगे क्या है प्लान?
  • सलमान बनने चले थे सिकंदर, जनता ने बता डाला मुकद्दर, खान तिकड़ी भटकेगी दर-बदर
  • श्रीरामघड़ी पहनकर लोगों को लुभाने चले थे सलमान, जनता ने याद दिला डाला पुराना ज्ञान?
  • ईद पर किया रिलीज, फिर भी क्यों फेल हुई फिल्म, अब क्या करेंगे भाईजान, सुनिए पूरा प्लान

नई दिल्ली: बॉलीवुड का सिकंदर कौन, शाहरूख, सलमान, आमिर, अक्षय या कोई और... आपकी नजर में जो भी हो, पर सलमान खुद को रील लाइफ का सिकंदर बताने चले थे, अपनी सिकंदर मूवी से खुद का मुकद्दर और बेहतर करना चाहते थे, ईद के खास मौके पर इसे इसीलिए रिलीज भी किया था, लेकिन फैंस ने न तो इसे ईदी की तरह लिया, और ना ही फिल्म क्रिटिक्स ने इसकी तारीफ की, बल्कि एक ने तो ये तक कह दिया कि सलमान की फिल्मों का रिव्यू करना मतलब अंडरवियर को आयरन यानि प्रेस करना. सलमान के एक्शन सीन टाइगर और किक जैसे ही हैं, नयापन जैसा मूवी में कुछ खास नहीं है. जबकि इस फिल्म को डायरेक्ट किया है ए.आर.मुरुगदास ने, जिन्होंने गजनी जैसी फिल्म बनाई.

ऐसे में जो लोग सिनेमा हॉल से मूवी देखकर निकल रहे हैं, उनमें से कोई कह रहा सलमान का रोल समझ नहीं आया, तो कोई कह रहा ऐसी फिल्मों का जमाना अब नहीं रहा, हालांकि कुछ लोग तारीफ भी कर रहे हैं, पर आलोचकों की संख्या ज्यादा नजर आई, जिसका असर ये हुआ कि 200 करोड़ की लागत से बनी सलमान की फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ की ही कमाई की, जिसका मतलब ये हुआ सलमान अपनी ही फिल्म टाइगर और किक का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएस दूसरे दिन ईद के मौके पर बंपर कमाई की उम्मीद जताई गई, लेकिन वैसा क्रेज देखने को नहीं मिला, तो सवाल है ये फिल्म आखिर उतनी हिट क्यों नहीं हुई, तो इसे समझने के लिए जरा फिल्म की कहानी शॉर्ट में समझिए.

क्या है सिकंदर की कहानी

ये राजकोट के राजा संजय ऊर्फ सलमान खान की कहानी है, जिन्हें राजकोट की जनता भगवान की तरह मानती है. मंत्री का बेटा अर्जुन (प्रतीक बब्बर) फ्लाइट में एक महिला के साथ गलत व्यवहार करता है, तो सलमान उसे वहीं सबक सीखा देते हैं, अर्जुन इसका बदला लेना चाहते हैं, और मंत्री के गुर्गे संजय के पीछे पड़ जाते हैं, इस लड़ाई में संजय अपनी पत्नी साईंश्री (रश्मिका मंदाना) को खो देता है, वो अंगदान करती है, जिससे तीन लोगों की जान बचती है. मंत्री के गुर्गे उन लोगों को ढूंढते हैं, जबकि संजय राजकोट से मुंबई बदला लेने पहुंच जाता है.

आगे का सस्पेंस ऐसे खुलता है कि अगर आप सलमान के फैन नहीं हैं तो बोर हो जाएंगे. जानकार बताते हैं टीजर रिलीज के बाद ही सलमान को ये उम्मीद हो गई थी कि फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं करेगी, इसीलिए उन्होंने श्रीरामघड़ी वाला दांव भी चला, फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में श्रीराम मंदिर वाली घड़ी पहने दिखे तो वहीं सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की, जिसके बारे में बताया जैकब एंड को वॉच कंपनी की ये घड़ी उनकी मां ने उन्हें गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 34-35 लाख रुपये है. घड़ी के अंदर भगवान राम के ठीक नीचे हनुमान भी बने हुए हैं.

घड़ी के डायल पर जयश्री राम लिखा हुआ है. कंपनी ने इस घड़ी का नाम भी राम जन्मभूमि रखा, जिसकी दुनियाभर में सिर्फ 49 घड़ी ही मौजूद है. अगर आप लेना चाहेंगे तो आपको स्पेशली ऑर्डर देकर बनवाना होगा, यहां सलमान ने ये घड़ी पहनकर नया संदेश देने की कोशिश की थी, क्योंकि बॉयकॉट बॉलीवुड का सबसे ज्यादा नुकसान खान तिकड़ी को ही हुआ, पर घड़ी पहनने का फायदा होने की बजाय सलमान को लगता है नुकसान हो गया, कमाल आर खान ने तो ये तक लिख दिया कि उन सभी मुस्लिमों को मुबारकबाद जो ईद पर सलमान खान की सिकंदर देखकर उन्हें ईदी देना चाहते हैं. वो राम जन्मभूमि एडिशन की जियोनिस्ट को. वॉच पहनकर सभी मुस्लिमों का मजाक उड़ा रहा है. इसके सभी मुस्लिम फैंस बेशर्म हैं.

हालांकि केआरके कई बार विवादों में रहे हैं, फिलहाल सलमान की सिकंदर के पास इस हफ्ते का वक्त और है, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हैं, फिलहाल सलमान अपनी अगली फिल्म में लग चुके हैं, इसमें संजय दत्त के साथ उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त होने वाली है, फिलहाल आप सिकंदर को 10 में से कितने नंबर देना चाहेंगे, कमेंट कर अपनी राय जरूर दें.

sikandar movie salman khan sikandar sikandar salman khan

Recent News