संभल में शिव मंदिर के बंगल में बना चमन बाबा का अवैध मजार, योगी के बुलडोजर ने मिनटों में जमींदोज

Global Bharat 05 Jun 2026 10:45: PM 1 Mins
संभल में शिव मंदिर के बंगल में बना चमन बाबा का अवैध मजार, योगी के बुलडोजर ने मिनटों में जमींदोज

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल में सरकारी जमीन पर बने एक धार्मिक ढांचे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया. गुन्नौर क्षेत्र के गांव बाघऊ में प्राचीन खेड़ेश्वर मंदिर के निकट स्थित खेर चमन शाह बाबा मजार को राजस्व न्यायालय के आदेश के बाद हटाया गया.  कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही.

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक जांच में पाया गया कि ग्राम सभा की भूमि पर अतिक्रमण कर ढांचा खड़ा किया गया था. मामले में राजस्व संहिता के तहत कार्रवाई शुरू की गई और संबंधित पक्ष को नोटिस भी जारी किया गया. अधिकारियों का कहना है कि सुनवाई के दौरान कब्जे के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद अदालत ने बेदखली का आदेश पारित किया.

जिलाधिकारी अदालत में दायर अपील भी हाल ही में खारिज हो गई थी. इसके बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई पूरी की. अधिकारियों का दावा है कि जिले में चल रहे भूमि संरक्षण अभियान के तहत बड़ी मात्रा में सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है.

दूसरी ओर, मजार की देखरेख करने वाले पक्ष का कहना है कि यह स्थान कई पीढ़ियों से स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र रहा है और इसका इतिहास काफी पुराना है. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई केवल राजस्व अभिलेखों और न्यायालय के आदेशों के आधार पर की गई है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

Sambhal Illegal Mazar Bulldozer Action in Sambhal Government Land Encroachment Kher Chaman Shah Baba Mazar Sambhal Demolition News

Description of the author

Recent News