पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता ईंधन आ गया! मोदी सरकार लाई E85, अब कम खर्च में दौड़ेगी आपकी गाड़ी

Amanat Ansari 05 Jun 2026 11:01: PM 1 Mins
पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता ईंधन आ गया! मोदी सरकार लाई E85, अब कम खर्च में दौड़ेगी आपकी गाड़ी

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की महंगाई से परेशान आम लोगों के लिए राहत भरी खबर! केंद्र सरकार ने पेट्रोल से करीब 20 रुपए सस्ता E85 फ्यूल लॉन्च कर दिया है. केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली के पुसा रोड स्थित इंडियन ऑयल आउटलेट पर देश की राजधानी का पहला E85 फ्यूल स्टेशन उद्घाटन किया.

E85 फ्यूल क्या है?

E85 में 85% इथेनॉल और मात्र 15% पेट्रोल का मिश्रण होता है. ज्यादा इथेनॉल के कारण यह पर्यावरण के अनुकूल भी है और कच्चे तेल पर निर्भरता कम करता है.

कीमत कितनी है?

  • दिल्ली में E85 की कीमत ₹82.12 प्रति लीटर तय की गई है. 
  • यह मौजूदा E20 पेट्रोल से करीब 20 रुपए सस्ता है.

फायदे क्या होंगे

  • तेल आयात बिल में कमी
  • किसानों को इथेनॉल उत्पादन से अतिरिक्त आय
  • स्वदेशी ईंधन के जरिए विदेशी निर्भरता घटाना

कम कार्बन उत्सर्जन

E85 फिलहाल केवल फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों में ही इस्तेमाल किया जा सकता है. सामान्य पेट्रोल वाली गाड़ियों में इसे न डालें.
सरकार का प्लान है कि दिल्ली-NCR, मुंबई, पुणे और नागपुर जैसे शहरों में जल्द ही 50-100 E85 स्टेशन खोले जाएंगे, जो 2026 के अंत तक 500 तक पहुंच सकते हैं.

E85 Petrol Petrol price modi government fuel launch

Recent News