Saree-wearing gangster caught: गले में मंगलसूत्र बदन पर लाल साड़ी और हाथ-पैरों पर कराई थी वैक्स, पुलिस ने पकड़ा तो निकला हिस्ट्रीशीटर, फिर सड़क पर निकला जुलूस

Rahul Jadaun 19 Jun 2025 08:49: PM 2 Mins
Saree-wearing gangster caught: गले में मंगलसूत्र बदन पर लाल साड़ी और हाथ-पैरों पर कराई थी वैक्स, पुलिस ने पकड़ा तो निकला हिस्ट्रीशीटर, फिर सड़क पर निकला जुलूस
  • साड़ी ब्लाउज पहन कर भाग रहा था बदमाश दयाशंकर चांवरिया
  • पुलिस ने मारा छापा तो इशारे से बोला दयाशंकर घर पर नहीं है
  • गले में मंगलसूत्र साड़ी-ब्लाउज पहन हाथ-पैरों पर करा रख था वैक्स
  • जोधपुर पुलिस ने खींच कर निकाला बाहर, वीडियो हुआ वायरल

Saree-wearing gangster caught: राजस्थान के जोधपुर की पुलिस सड़क पर जुलूस निकालती हुई एक साड़ी पहने महिला को पैदल-पैदल खींचते हुए लेकर जा रही थी, लोग सोच रहे थे कि आखिरकार एक महिला को बिना महिला पुलिस के इस तरह से क्यों खींचा जा रहा है, लेकिन जब चेहरा देखा तो सब लोग अचंभे में पड़ जाते हैं. क्योंकि ये कोई महिला नहीं बल्कि हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर चांवरिया था, जिसे लंबे समय से पुलिस तलाश रही थी, लेकिन इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी.

घर पर महिला के वेश में रहता था माफिया

पुलिस की टीम जब भी दयाशंकर के घर छापा मारने जाती थी तो वो घर पर नहीं मिलता था, बल्कि एक महिला हाथ दिखा कर इशारा करके मना कर के देती थी कि दयाशंकर घर पर नहीं है, इस बार भी जब पुलिस टीम माफिया के घर पहुंची तो वही महिला हाथ हिला कर मना करती है, लेकिन पुलिस को कुछ शक होता है, जब पुलिस की टीम उससे बात करने की कोशिश करती है तो वो आना-कानी करने लग जाती है. जिसके बाद पुलिस का शक और भी गहरा जाता है, लेकिन पुलिस उस वक्त हैरान रह गई जब एक इस साड़ी पहने महिली की आवाज सुनी, क्योंकि महिला एक पुरूष की आवाज में बोल रही थी, जब जबरन इसका चेहरा देखा जाता है तो घूंघट के पूछे से हिस्ट्रीशीटर दयाशंक चांवरिया निकलता है

.

पुलिस को धोखा देने के लिए मंगलसूत्र पहना था और करा रखी थी वैक्स

जानकारी के मुताबिक दयाशंकर ने पुलिस से बचने के लिए गले में बड़ा सा मंगलसूत्र पहना था, हाथ-पैरों पर वैक्स भी करा रखी थी. जब भी पुलिस छापा मारने जाती थी तब ये साड़ी पहन कर गेट पर पहुंच जाता था, ताकि अगर पुलिस घर के अंदर भी चेक करे तो वहां कोई नहीं मिले और पुलिस खाली हाथ ही वापस लौट जाए. लेकिन इस बार अपराधी की चाल सफल नहीं हो सकी और वो कानून के हत्थे चढ़ ही गया, अब इसका वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Saree-wearing gangster caught Dayashankar Chanwaria Jodhpur History-sheeter in saree disguise Jodhpur police arrest

Recent News